**जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल चौपाल और रैली आयोजन**
**जल संरक्षण का दिया संदेश*"
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।वि.ख. पेटलावद जिला झाबुआ मे दिनांक 06/05/2026 को कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार और जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय बैठक सारंगी के ग्राम कचनारिया में रखी गई जिसमें "जल गंगा संवर्धन अभियान"
तहत व्यापक जन-जागरूकता किया जा रहा है जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समितियों की चौपाल बैठक में जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि आदर्श गांव बनाना हे तो नशीली चीजों से दूर रहेंगे तो ही आदर्श गांव बनेगा, साथ ही शिक्षा स्वास्थ पर भी ध्यान देना होगा साथ ही ब्लाक समन्वयक प्रवीण पंवार ने कहा कि
जल ही जीवन हे और इसके बिना हमारा जीवन अधूरा हे इस लिए पानी की हर एक बंद को बचाना हे बैठक के बाद सभी समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया साथ ही उपस्थित सभी से जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई इस बैठक में जन अभियान परिषद जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक सारंगी सेक्टर प्रभारी राजू सोलंकी, मेंटर देवचंद्र चारेल करवड़ सेक्टर प्रभारी वकील वसुनिया मेंटर लालचंद्र चारेल, प्रस्फुटन समिति bsw msw स्टुडेंट व ग्रामीण जन उपस्थित रहे संचालन नवांकुर संस्था प्रभारी, राजू सोलंकी ने किया व आभार व्यक्त मेंटर देवचन चारेल ने किया

.jpg)


.jpg)
















