*डायलिसिस मशीन के संचालन में आ रही दिक्कते होंगी दूर*मरीजों को मिलेगी बेहतरीन*स्वास्थ्य सेवाएं* ....*कलेक्टर डॉ भरसट*
*कलेक्टर ने सिविल अस्पताल पेटलावद का किया दौरा देखी व्यवस्थाएं दिए जरूरी निर्देश*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। झाबुआ के नवागत कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से लगातार जिले के अस्पतालो का ओचक निरीक्षण किया जा रहा हे। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर ने पेटलावद सिविल अस्पताल का ओचक निरीक्षण किया । इस अवसर सीएमएचओ डॉ वी एस बघेल , एसडीओ तनुश्री मीणा, तहसीलदार अनिल बघेल, बीएमओ डॉ एम एल चोपड़ा, डॉ जी एस चोयल, सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
*किया वार्डो का निरीक्षण*
कलेक्टर डॉक्टर योगेश निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया डिलीवरी महिलाओं से बातचीत की अस्पताल की और से डिलेवरी महिलाओं को भोजन, नाश्ता का महिलाओं से बातचीत भी की गई महिलाओं ने भी संतोष प्रकट किया
*डायलीसिस मशीन में आ रही दिक्कतें होगी दूर*
वही जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पेटलावद सिविल अस्पताल में डायग्नोसिस मशीन के बारे में समस्याओं से अवगत करवाया गया साथ ही जिला कलेक्टर ने डायग्लोसिस मशीन में आरही परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया गया वहीं आईसीयू, कक्ष एवं मरीजों को दी जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली।

.jpg)


.jpg)
















