दृष्टि नैत्रालय दाहोद के सहयोग से थांदला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर,

Breaking Ticker

दृष्टि नैत्रालय दाहोद के सहयोग से थांदला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर,

 *दृष्टि नैत्रालय दाहोद के सहयोग से थांदला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 

सिर्फ डायबिटीज मरीजों को मिलेगा लाभ* 

मनोज उपाध्याय, राजेश डामर 

थांदला. मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों में लगातार बढ़ रही आंखों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ थांदला द्वारा दृष्टि नैत्रालय दाहोद के सहयोग से विशेष निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विशेष रूप से शुगर (डायबिटीज) से पीड़ित मरीजों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंखों की आधुनिक जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि शुगर का सीधा असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है। लंबे समय तक डायबिटीज रहने से आंखों का पर्दा यानी रेटिना प्रभावित हो सकता है, जिससे दृष्टि कमजोर होने के साथ अंधत्व का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी उद्देश्य से मरीजों को समय रहते जागरूक करने और उचित जांच उपलब्ध कराने हेतु यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में रेटिना की जांच, फंडस फोटोग्राफी एवं ओपीडी जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की देखभाल, शुगर के कारण होने वाले नेत्र रोगों से बचाव तथा नियमित जांच की आवश्यकता के संबंध में परामर्श भी दिया जाएगा।

दृष्टि नेत्रालय के प्रबंधक डॉ. श्रेया बेन शाह ने बताया कि शुगर (डायबिटीज) के मरीजों को आंखों की नियमित जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक मरीजों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि समय पर जांच और उपचार से आंखों की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

यह शिविर 24 मई 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक महावीर भवन, थांदला में आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी मधुमेह मरीजों से आग्रह किया है कि वे पूर्व में करवाई गई शुगर जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं ताकि चिकित्सकों को सही परामर्श देने में सुविधा हो सके।

शिविर में लाभ लेने के लिए पूर्व पंजीयन भी प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक मरीज भरत भंसाली, प्रदीप गादिया एवं हितेश शाहजी से संपर्क कर अपना नंबर बुक करा सकते हैं।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"