*भीषण गर्मी में पेयजल को तरस रहा परिवार ,आर ओ कंपनी ने बिगाड़ी आपूर्ति व्यवस्था पीड़ित ने लगाई कलेक्टर को गुहार*
*टैंकरों से पानी भरवाने को मजबूर, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी*
पेटलावद। जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट ने मंगलवार 19 मई को विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई की जिसमें कई लोगों ने अपने आवेदन देते हुए अपनी पीड़ा बताई ।
*पेयजल में आ रही दिक्कते सोपा कलेक्टर को आवेदन*
इसी क्रम में वार्डक-14 के नागरिक सीमान्त सिंह राठौर ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री भरसट को एक आवेदन सौंपते नगर परिषद के माध्यम से आर ओ कंपनी के द्वारा पेयजल सप्लाई में की जा रही ममनमानी ओर वार्डवासियों के सामने आर ही पानी की दिक्कतों का हवाला दिया गया हे
*कम प्रेशर से नहीं आ रहा नलों में पानी छोटी पाइप लाइन बनी मुख्य वजह*
आवेदक ने अपना आवेदन देकर बताया कि पिछले 3-4 माह पूर्व जब से इनके वार्ड में RO की पाईप लाइन से जल वितरण कार्य शुरू किया गया है तब से ही 2 नल कनेक्शन होने के बावजूद नलों में पानी कम आ रहा है अर्थात प्रेशर से पानी नही आ रहा जिससे घरों में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई हे, इसका मुख्य कारण यह है कि पूर्व में जब स्वयं नगर परिषद पानी वितरण का कार्य करती थी तब पानी की पाईप लाइने में बड़े पाईप का उपयोग किया था, लेकिन नई RO की पाईलाइन जो बिछाई गई उसमें छोटे साइज के पाईप डाले गए।
*मनमाने तरीके से किए नल कनेक्शन*
आवेदनकर्ता के घर के सामने से तो पाईप लाईन डाली ही नहीं है, जबकि पूर्व में इनके घर के सामने से पुरानी पाईप लाइन डली हुई हे, वर्तमान में इन्हें घर से दूर जा रही दूसरी लाइन से कनेक्शन दिया गया जो घर से 50 फिट दूर है। साथ ही पानी साफ भी नहीं आ रहा हैं| इस संबंध में आवेदक के द्वारा आर ओ कंपनी को भी गुहार लगाई थी लेकिन आर ओ ककंपनी की महिला अधिकारी का कहना है कि आवेदन कर्ता के घर के पास
कोई मकान नहीं है। जिसके कारण पाईप इनके घर तक नही डाले गए, जबकि
भविष्य में इनके घर के पास जब भी नए घर बनेंगे तब भी नए पाईप डालने तो पड़ेंगे वैसे भी जब इनके घर के सामने से जब पुरानी पाईप लाईन गुजरी हुई है तो इससे भी नई पाईप लाईन को जोड़ा जा सकता है।
*टैंकरों से पानी भरवाने को मजबूर नप को भी कर रहे भुगतान*
कंपनी की इस गलती के कारण पार्थी को 3-4 महीने में 10 से 12 पानी के टैंकर अपने व्यय पर डालवाना पड़े हैं। जिसमें 3 से 4 हज़ार रुपयों का नुकसान हुआ हे। वही नगर परिषद को भी पेयजल का प्रतिमाह भुगतान किया जाता हे,जिससे आवेदक पर आर्थिक बोझ पड़ रहा हे।
*नल जल योजना पर फेर रहे पलीता*
देश में नल जल योजना से लोगों की राहत मिल रही हे, वहीं कम्पनी की इस गलती की वजह से आम लोगों को नया दुख मिला हे।
*नप झाड़ रहीं पल्ला*
शिकायत कर्ता ने CM हेल्पलाईन पर भी शिकायत की थी, जिसे यह कहकर बंद करवा दिया कि यह कार्य नगर परिषद का नहीं है, जबकि ठेका नगर परिषद ने हीं RO कम्पनी को जारी किया था।

.jpg)

.jpg)
















