आज जिला कलेक्टर श्री भरसट पेटलावद में करेंगे विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई*

Breaking Ticker

आज जिला कलेक्टर श्री भरसट पेटलावद में करेंगे विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई*

 **आज जिला कलेक्टर श्री भरसट  पेटलावद में करेंगे विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई*

*जनसुनवाई के साथ हेल्थ कैम्प, आयुष्मान कैम्प एवं स्वरोजगार योजनाओं की दी जाएगी जानकारी*

(मनोज पुरोहित)

झाबुआ/ पेटलावद । कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार 19 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से पेटलावद में विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।


जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन, हेल्थ कैम्प, आयुष्मान कैम्प, आधार ई-केवाईसी सहित विभिन्न विभागीय सेवाओं से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को एक ही स्थान पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"