*डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद ने अमावस्या ओर शनि जयंती के अदभुत दुर्लभ संयोग पर किया अन्नदान वितरण*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। गरीबों ,असहायों ओर निसहाय लोगो की सेवा का संकल्प लेकर देश के सुप्रसिद्व डॉ दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा निरन्तर जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है ।
इसी क्रम मे गुरुदेव डॉ दादूजी महाराज के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में स्थानीय गुरुभक्तों के द्वारा डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के बैनर तले प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान का आयोजन किया जा रहा हे,।
*शनि जयंती ओर अमावस्या का दुर्लभ संयोग*
उल्लेखनीय हे कि इस बार अमावस्या के साथ शनि जयंती का भी अद्भभूद ओर दुर्लभ संयोग शनिवार 16 मई का रहा इस दुर्लभ संयोग पर दान पुण्य ओर अन्नदान का महत्व ओर दुगुना बढ़ गया ।
*गोपालपुरा में हुआ आयोजन*
धनिवार 16 मई को अमावस्या एवं शनि जयंती के शुभ अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने समीपस्थ ग्राम गोपालपुरा के धोलियारुड़ी फलिया में स्थित माताजी मंदिर पर पहुंचकर पुजारी धुलिया भाई भाभौर के साथ मिलकर सर्वप्रथम विधि विधान से पूजन कर भगवान श्री शनिदेव के जयकारों के साथ खिचड़ी प्रसादी अन्नदान वितरण किया ।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका ओर सहयोग*
इस पर संस्थान के सदस्य एडवोकेट श्री खुशाल हीहोर की उपस्थिति ओर महेशचंद्र भटेवरा, सुमन सोलंकी के विशेष सहयोग के साथ ही साथ प्रसादी बनाने ओर वितरण में भूरा भाई खपेड़ , प्रभु भाई मेडा ,खुशाल नर्व मेडा,सननू , उदा ,मुकेश देवड़ा, सुरतान मंगलसिह खपेड़, सतीश सहित समस्त ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिला ।

.jpg)

.jpg)
















