*प्रधान न्यायाधीश आशिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफल हुई लोक अदालत*
*एडीजे वोरा ने किया विधिविधान से शुभारंभ*
*अभिभाषकों ओर कर्मचारियों के सहयोग से कई पक्षकारो को मिला लाभ*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश एवं माननीय उच्च न्यायालय के नेतृत्व में मप्र की समस्त अदालतों में शनिवार 09 मई को नैशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में प्रधान न्यायाधीश झाबुआ श्रीमती आशिता श्रीवास्त के नेतृत्व में झाबुआ ,थांदला सहित पेटलावद के समस्त न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
*विधिविधान से हुआ शुभारंभ*
शनिवार को आयोजित हुई इस लोक अदालत का शुभारंभ अपर सत्र न्यायधीश ओमप्रकाश वोहरा ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलन कर किया , शुभारंभ के अवसर पर सिविल जज वरिष्ठ खंड श्री सोहनलाल भगोरा, श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी ओर सिविल जज वर्ग 2 श्री प्रियम कुमार सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति में लोक अदालत का शुभारंभ हुआ ।ओर तत्पश्चात अधिवक्ताओं ओर न्यायाधीशगणों की एक बैठक का भी आयोजन हुआ।
*कई मामलों के निपटारे के साथ कई लोग हुए लाभान्वित*
लोक अदालत में चारों कोर्टों में अभिभाषकों के सहयोग ओर समझाइश के आधार पर कई सिविल, अपराधिक, क्लेम प्रकरणों का निपटारा करते हुए कई पक्षकारो को लाभान्वित किया गया भय नगर परिषद,विद्युत मंडल ओर भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंकों के भी कई लोन वसूली ओर बिल का भुगतान करते हुए मामले का निराकरण किया गया। वही वर्षों पुराने कई मामलों का भी निराकरण किया गया।
*सफलता में रहा सभी का योगदान*
नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में अभिभाषक संघ पेटलावद के अध्यक्ष, सचिव , पदाधिकारियों , व समस्त अधिवक्ताओं ओर न्यायालयीन कर्मचारियों का सहयोग रहा।

.jpg)


.jpg)
















