*स्व. बृजमोहनजी चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने किया सिविल हॉस्पिटल में 500 खिचड़ी के पैकेट एवं फल वितरण*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। लायन आलोक चौहान के पूज्य पिताश्री लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ स्व. बृजमोहनजी चौहान की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर चौहान परिवार द्वारा एक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के तत्वावधान में शासकीय सिविल हॉस्पिटल, पेटलावद में मरीजों और उनके परिजनों को 500 खिचड़ी के पैकेट एवं फलों का वितरण किया गया।
यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिनमें मुख्य रूप से बीएमओडॉ. एमएल चोपड़ा, वरिष्ठ चिकित्सकडॉ. जीएस चोयल, शिशु रोग विशेषज्ञडॉ. अखिलेश सोराडा शामिल हुए।
चौहान परिवार की ओर से स्व. बृजमोहनजी चौहान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए इस पुनीत कार्य का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराई और सेवा कार्य में हाथ बंटाया।
इस अवसर पर चौहान परिवार के लायन आलोक चौहान, श्रीमती रीना चौहान, सुश्री अधिश्री चौहान, सुश्री आशी चौहान, अध्यक्ष गजेंद्र काग, पारसमल कोटड़िया, प्रबोध मोदी, मनोज जानी, दिपेश छजलानी, सचिव विकास चौहान, कोषाध्यक्ष दिलीप राठौड़ सीए, दिपेश छजलानी, चिंतन मंडलोई, नीलेश भट्ट, हेमेंद्रसिंह डाबड़ी, रजनीकांत शुक्ला, नरेंद्र चतुर्वेदी, रोहित पाटीदार, पवन चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लायन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

.jpg)

.jpg)
















