झकनावदा में रोमांचक केरम टूर्नामेंट का शानदार समापन, विजेताओं का हुआ सम्मान*

Breaking Ticker

झकनावदा में रोमांचक केरम टूर्नामेंट का शानदार समापन, विजेताओं का हुआ सम्मान*

 *झकनावदा में रोमांचक केरम टूर्नामेंट का शानदार समापन, विजेताओं का हुआ सम्मान*

(मनोज पुरोहित

पेटलावद। समीपस्थ ग्राम झकनावदा मे खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और उत्साह से सराबोर केरम खेल टूर्नामेंट का समापन बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

*केरम किंग के रूप में पहचान बना चुके कमल पडियार*


टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए केरम किंग के रूप में पहचान बना चुके झकनावदा के कमल पडियार ने विजय श्री हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके सटीक स्ट्राइक और संतुलित खेल ने सभी को प्रभावित किया। वहीं, उपविजेता के रूप में मनीष (मोनू) सेठिया ने भी कड़ा मुकाबला देते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। अनुभवी खिलाड़ियों में नंदकिशोरजी देवड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी निरंतरता और अनुभव का लोहा मनवाया, जबकि युवा प्रतिभा आयुष राठौड़ ने चतुर्थ स्थान हासिल कर भविष्य की संभावनाओं की मजबूत झलक पेश की।


*सभी खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना की*

समापन समारोह में विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

*खिलाड़ियों को इन्होंने किया पुरस्कृत*

विजेता केरम खिलाड़ीयों को प्रथम पुरस्कार नगर सेठ एवं वरिष्ठ समाज सेवी नरेंद्र कुमार कोठारी, द्वितीय पुरस्कार जितेंद्र राठौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष झकनावदा, तृतीय पुरस्कार राजेश कांसवा पूर्व सांसद प्रतिनिधि, चतुर्थ पुरस्कार ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आदि ने विजेता का ताज पहनाकर, चंद्रशेखर आजाद के फोटो वाला प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। 

*इनका रहा संपूर्ण आयोजन में सराहनीय सहयोग*


केरम टूर्नामेंट में शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, प्रदीप बोराणा, राजेंद्र कुमार मिस्त्री,नारायण राठौड़ (पान वाले), गोलू लौहार, इस सफल आयोजन के लिए प्रतियोगिता आयोजन मंडल और सहयोग देने वाले दानदाताओं का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन भव्य और सफल बन सका ।झकनावदा में आयोजित इस केरम टूर्नामेंट ने न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह और प्रेरणा भी जगाई।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"