जनगणना कार्य में सराहनीय कार्य करने पर श्रीमती कल्पना वर्मा सहित सर्किल 28 के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

Breaking Ticker

जनगणना कार्य में सराहनीय कार्य करने पर श्रीमती कल्पना वर्मा सहित सर्किल 28 के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

 *जनगणना कार्य में सराहनीय कार्य करने पर श्रीमती कल्पना वर्मा सहित सर्किल 28 के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।  01 मई से पूरे देश में जनगणना कार्य की शुरुआत हो चुकी हे । इसी क्रम जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट के नेतृत्व में  पूरे जिले  में भी जनगणना का कार्य चल रहा हे, वही पेटलावद क्षेत्र में भी एसडीएम तनुश्री मीणा ओर तहसीलदार अनिल बघेल के मार्गदर्शन में कर्मचारीयो के द्वारा नियत समय पूर्व जनगणना कार्य का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया हे।  


*सर्किल 28 के कर्मचारियों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि*

इसी क्रम में सर्किल न 28 में प्राचार्य ओर  सुपरवाइजर  श्रीमती कल्पना अशोक वर्मा ,प्रगणक रवि निनामा, मुकेश निनामा, अमन सोनी, आशीष निनामा, भेरूलाल मचार,राजू मेडा ने लगातार मेहनत करते हुए नियत समयावधि में  जनगणना कार्य को पूर्ण किया हे । 

*किया सम्मानित*

इनकी इस सराहनीय कार्य के लिए तहसीलदार अनिल बघेल ओर नवाब तहसीलदार अंकिता भिड़े ने  श्रीमती कल्पना वर्मा ओर समस्त कर्मचारियों को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"