*पेटलावद तहसील की बड़ी उपलब्धि जनगणना कार्य में 100/ प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल*

Breaking Ticker

*पेटलावद तहसील की बड़ी उपलब्धि जनगणना कार्य में 100/ प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल*

 *पेटलावद तहसील की बड़ी उपलब्धि जनगणना कार्य में 100/ प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। झबुआ जिले की सबसे बड़ी तहसील के रूप में पेटलावद तहसील की अपनी अलग पहचान हे।  इसी क्रम में कई बड़ी उपलब्धियों के साथ पेटलावद तहसील को एक बड़ी उपलब्धि मिली हे।

जनगणना मकान सूचीकरण 2026 में बड़ी उपलब्धि

तहसील पेटलावद के HLB 0060 एवं 0061 में कार्य हुआ 100% पूर्ण

जनगणना मकान सूचीकरण 2026 के अंतर्गत तहसील पेटलावद में मकान सूचीकरण कार्य लगातार प्रगति पर है।


माननीय कलेक्टर महोदय डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन   तहसीलदार अनिल बघेल तथा सुपरवाइजर मुकेश पाटीदार के नेतृत्व में कार्य संपन्न किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज सर्वप्रथम प्रगणक मुकेश गेहलोत एवं पप्पू लकवाल द्वारा तहसील पेटलावद के HLB 0060 एवं 0061 में मकान सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक 100 प्रतिशत पूर्ण किया गया।

कार्य पूर्ण होने पर चार्ज अधिकारी अनिल बघेल द्वारा दोनों प्रगणकों का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।

प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की प्रशंसा करते हुए आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"