कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया पहुंची संथारा साधना की अनुमोदना में*

Breaking Ticker

कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया पहुंची संथारा साधना की अनुमोदना में*

 *कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया पहुंची संथारा साधना की अनुमोदना में*

*श्रद्धनिष्ट श्रावक शांतिलाल जी गादीया के अदभुत तप के प्रति व्यक्त की अनुमोदना*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। श्रद्धानिष्ठ श्रावक श्री शांतिलाल मिश्रीमल गादिया की संथारा साधना के 14वें दिन रविवार को मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया उनके निवास स्थान पर पहुंचीं। उन्होंने संथारा साधना की सुखसाता पूछते हुए भावपूर्ण अनुमोदना व्यक्त की।


इस अवसर पर श्री गादिया के पुत्र श्री पारस गादिया ने बताया कि उनके पिताश्री ने दृढ़ मनोबल के साथ संथारा ग्रहण किया है, जो जैन धर्म में श्रावक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण साधना मानी जाती है, उन्होंने संथारापूर्वक समाधिमरण के आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।



साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि संथारा ग्रहण के पश्चात् श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी से प्राप्त कृपापूर्ण संदेश भी प्राप्त हुआ है


राज्य मंत्री सुश्री भूरिया ने श्री गादिया के उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए परिवारजनों एवं समाजजनों द्वारा उनकी साधना में दिए जा रहे धार्मिक सहयोग के प्रति प्रमोद भावना व्यक्त की।


उल्लेखनीय है कि पूर्ण स्वस्थ अवस्था में, प्रबल त्याग भावना के साथ दिनांक 23 मार्च को श्री शांतिलाल गादिया ने चौविहार संथारा ग्रहण कर श्रावक जीवन का अपना तीसरा मनोरथ पूर्ण किया, जो गुरु आचार्य श्री महाश्रमण जी की कृपादृष्टि का शुभ परिणाम है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"