*गोमाता को पूजने वाले क्षेत्र में इंसानियत हुई शर्मसार*
*ट्रैक्टर से गाय को बेरहमी से घसीटा, उपचार के दौरान तोड़ा दम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश*
*गो भक्तों में आक्रोश सोपा ज्ञापन करा गोमता का अंतिम संस्कार*
(मनोज उपाध्याय/ मनोज पुरोहित,राजेश डामर)
थांदला। थांदला अंतर्गत ग्राम खजूरी में शनिवार शाम एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक बेरहम ट्रैक्टर चालक ने पहले एक गाय को टक्कर मारी और फिर रुकने के बजाय उसे सड़क पर काफी दूर तक बेरहमी से घसीटता रहा। बेजुबान जानवर को तड़पता देख वहां मौजूद बोरवा निवासी देवचंद, सोहन और मुकेश सहित अन्य ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ट्रैक्टर को रुकवाया और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को मुक्त कराया। ग्रामीणों के कड़े विरोध को देखते हुए आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। जागरूक नागरिकों ने करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए भागने में सफल रहा।
इस अमानवीय कृत्य के बाद से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों और जीवदया प्रेमियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
*श्री कृष्ण गौसेवा रक्षक समिति ने सोपा ज्ञापन*
घटना की सूचना मिलते ही श्री कृष्ण गौसेवा रक्षक टीम ,हिन्दू समाज सक्रिय हुई और रात्रि में ही घायल गाय के उपचार की व्यवस्था जुटाई। पशु चिकित्सक डॉ. प्रेम खरे एवं डॉ. मनीष भट्ट ने मौके पर पहुंचकर गाय का गहन उपचार किया और रविवार सुबह भी उसकी देखरेख जारी रही, लेकिन गंभीर चोटों और अत्यधिक पीड़ा के चलते अंततः गोमाता को बचाया नहीं जा सका। गाय की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है। टीम के सदस्य शिवम राजपुरोहित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जीवदया प्रेमी थांदला थाने पहुंचे और फरार चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर टीआई अशोक कनेश को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि चश्मदीदों के आधार पर आरोपी की तत्काल पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी क्रूरता की पुनरावृत्ति न हो।

.jpg)


.jpg)
















