*वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश मांडोत बने न्यायिक मानव अधिकार परिषद के तहसील अध्यक्ष*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।न्यायिक मानवाधिकार परिषद, जिला झाबुआ (मध्य प्रदेश) में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया। परिषद द्वारा पेटलावद तहसील अध्यक्ष के पद पर श्री राकेश मांडोत की नियुक्ति की गई।उल्लेखनीय हे कि श्री राकेश जी मांडोत क्षेत्र के जानेमाने व्यापारी ओर भाजपा के सक्रिय राजनेता हे।
इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष श्री आशीष बाविस्कर ने बताया कि परिषद लगातार मानवाधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राकेश मांडोत अपने अनुभव, कार्यशैली और समर्पण के माध्यम से परिषद को नई दिशा देंगे।
परिषद के सदस्यों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश मांडोत के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में पेटलावद क्षेत्र में मानवाधिकार जागरूकता, सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
श्री राकेश मांडोत ने इस जिम्मेदारी के लिए परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर परिषद के मुख्य विधि सलाहकार अधिवक्ता वागेश सामवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी लकी लच्छेटा एवं अन्य परिषद के पदाधिकारियों ने भी श्री मांडोत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
*मिल रही बधाई*
परिषद के समस्त सदस्यों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

.jpg)

.jpg)
















