वर्षीतप के आराधकों का श्री संघ ने किया बहुमान*

Breaking Ticker

वर्षीतप के आराधकों का श्री संघ ने किया बहुमान*

 *वर्षीतप के आराधकों का श्री संघ ने किया बहुमान*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। अध्यात्म और तपस्या की पावन धरा पेटलावद में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा वर्षीतप के आराधकों का अभिनंदन किया गया। कठिन साधना और आत्म-संयम के मार्ग पर चलते हुए जिन श्रावक-श्राविकाओं ने अपने संकल्प को पूर्ण किया, श्री संघ ने उनके इस त्याग की हृदय से सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस कठिन साधना पथ पर नीरज जैन, नरेंद्र मोदी, पारस मोदी, रोहित कटकानी, मंजू कटकानी, स्मिता जैन, ज्योति मोदी, वंदना सोलंकी और खुशबू कटकानी ने उपवास के माध्यम से अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया। वहीं दूसरी ओर आकाश सोलंकी, राजेंद्र श्रीमाल, रमिला सोलंकी, मंजू भंडारी और सुनीता मुथा ने एकासन के माध्यम से वर्षीतप की आराधना को सफलतापूर्वक संपन्न किया।


*तपस्वियों का अभिनंदन किया*

तपस्वियों के सम्मान में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में संपूर्ण जैन समाज की श्राविकाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत कर तप की सामूहिक अनुमोदना की। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए श्री संघ के अध्यक्ष अशोक मेहता, उपाध्यक्ष कांतिलाल झाड़मता, सचिव पारसमल सोलंकी, कोषाध्यक्ष संजय भंडारी सहित महिला मंडल अध्यक्ष आशा भंडारी और बहू मंडल अध्यक्ष संगीता मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


*इनकी उपस्थिति रही*


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मोदी, सुरेश सोलंकी, दीपक सोलंकी, अनोखी लाल लोढ़ा, महेंद्र कटकानी, मुकेश सोलंकी उज्जैन, अजय मेहता, मधु मेहता, चंचला झाडमता, रागिनी मेहता और आजाद भंडारी सहित समाज के कई गणमान्य पदाधिकारियों और श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्वियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान सचिव पारसमल सोलंकी ने सभी तपस्वियों का परिचय समाज के सम्मुख रखा, जबकि पूरे समारोह का कुशल संचालन संघ संवाददाता जितेंद्र मेहता द्वारा किया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"