*डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद ने अमावस्या पर किया अन्नदान वितरण*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। गरीबों ,असहायों ओर निसहाय लोगो की सेवा का संकल्प लेकर देश के सुप्रसिद्व डॉ दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा निरन्तर जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है ।
इसी क्रम मे गुरुदेव डॉ दादूजी महाराज के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में स्थानीय गुरुभक्तों के द्वारा डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के बैनर तले प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान का आयोजन किया जा रहा हे,।
*बर्डीया,राम मोहल्ला में हुआ अन्नदान वितरण*
शुक्रवार 17अप्रैल को अमावस्या के अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने समीपस्थ ग्राम बरडिया एवं राम मोहल्ला में पहुंचकर विधि विधान से पूजन कर खिचड़ी प्रसादी अन्नदान वितरण किया ।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका ओर सहयोग*
इस पर संस्थान के सदस्यों श्री अशोक वर्मा, सुभाषचंद्र वर्मा, मनोज पुरोहित, आर्यवर्त पत्रकार संघ के जिलाअध्यक्ष हरीश राठौर, गोपाल (गोकुल) पवार, रमेश राठौर, महेश पुरोहित, पीयूष राठौर,अर्जुन ठाकुर की उपस्थिति रहीं ।वही खुशाल हिहोर , सुमन सोलंकी, महेशचंद्र भटेवरा सहित आसपास के रहवासियों का भरपूर सहयोग मिला ।

.jpg)


.jpg)
















