*तुलसी बाल विद्या मंदिर , विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद ।शहर की शैक्षणिक संस्था तुलसी बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, पेटलावद ने वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर शानदार परिणाम दर्ज किया है। सत्र 2025-26 के घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
यह संस्था श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पेटलावद द्वारा संचालित की जाती है, जो न्यूनतम शिक्षण शुल्क पर बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पारस गादिया, प्राचार्य श्री हरीश जानी एवं समस्त स्टाफ ने इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। अध्यक्ष महोदय ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करना है, और यह परिणाम हमारी टीम की मेहनत एवं समर्पण को दर्शाता है।
प्राचार्य श्री जानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है।
*टॉपर विद्यार्थी इस प्रकार रहे -*
कक्षा 12वीं (वाणिज्य संकाय) हिमांशी रविंद्र चौधरी 93.2%, कक्षा 12वीं (गणित संकाय) अनिशा बाबूलाल हमड़ 91.8%, कक्षा 12वीं (जीव विज्ञान संकाय) मनीषा अजय मेहता 84.8%, कक्षा 12वीं (कला संकाय) योगेश हरकूल महला 66.2%, कक्षा 10वीं रिजवान इमरान खान –87.6%, कक्षा 8वीं (अंग्रेजी माध्यम) महिका शैलेन्द्र चौहान 94.5%, कक्षा 8वीं (हिंदी माध्यम) तृप्ति गौतम मुरार, 89.3%, कक्षा 5वीं (अंग्रेजी माध्यम) नैन्सी कुलदीप पंवार 77.7% तथा कक्षा 5वीं (हिंदी माध्यम) चंचल अशोक साखी ने 78.7% अंक लाकर सफलता दर्ज की।
विद्यालय का समग्र परिणाम भी उल्लेखनीय रहा, जिसमें हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम कक्षा 10वीं का परिणाम 91%, कक्षा 12वीं का 92% तथा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का 100% परिणाम रहा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्साह का माहौल है। प्रबंध समिति अध्यक्ष, प्राचार्य व समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

.jpg)

.jpg)
















