भारतीय पत्रकार संघ की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक नवीन जिला अध्यक्ष प्रकाश जी पड़ियार के नेतृत्व में पेटलावद संपन्न हुई।*
* *परमार को संयोजक और परिहार को महासचिव मनोनीत किया*
,मनोज उपाध्याय ,मनोज पुरोहित,
झाबुआ/,,,,,,, भारतीय पत्रकार संघ के कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक मोहन परमार के द्वारा किया गया ।
जिसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।
बैठक में पत्रकारों के अधिकार, संगठन की मजबूती, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जिला संयोजक, जिला महा सचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गईं।
साथ ही तहसील स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पेटलावद राणापुर, झाबुआ एवं थांदला सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यकारिणी गठन की घोषणा की गई, जिन्हें जल्द पूर्ण रूप दिया जाएगा।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जी जैन*
Aij राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि Aij एक संगठन नहीं हम सब की एकता का प्रतीक है ,AIj में रहकर हमे सच्ची निष्ठा तत्परता से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करना है । आज की कार्यकारिणी के समस्त साथियों को बधाईयां शुभकामनाएं ।
*नवीन जिला अध्यक्ष प्रकाश पडियार*
जिला अध्यक्ष प्रकाश पडियार ने समस्त पधारे पत्रकार साथियों का सम्मान किया व आभार मानते हुए कहा कि मुझे ये दायित्व फिर से संघ के वरिष्ठजनों ने दिया है में विश्वास दिलाता हु कि निरन्तर संगठन का कार्य सच्ची निष्ठा से करूंगा साथ ही आज मैने कार्यकारिणी के रूप में एक टिम तैयार की है । ओर पदाधिकारी की घोषणा की है । निरंतर इन घोषणाओं के साथ संगठन का विस्तार व समस्त पत्रकारों को साथ लेकर संगठन हित के कार्य करते रहेंगे ।
*इस दौरान नवीन नियुक्त पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से*—
जिला संयोजक: मोहन परमार (पेटलावद)
जिला संयोजक: सुधीर जी शर्मा थांदला
महासचिव: सुरेश चंद्र परिहार
जिला उपाध्यक्ष - : कादर शेख थान्दला।
डॉक्टर निहाल सिंह सिसोदिया रामा।
हर्षवर्धन सिंह ठाकुर राणापुर
*जिला सचिव*
तेजमल गारी राणापुर।
पवन राठौड़ रामा।
राजू भाई धानक थान्दला।
*तहसील अध्यक्ष*
अनिल शिवदे थांदला।
निलेश सोनी पेटलावद
जितेंद्र जैन रामा।
*तहसील महासचिव*
जयमल मेड़ा पेटलावद।
राहुल अग्रवाल सारंगी।
तहसील स्तर पर भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिनमें—*नगर अध्यक्ष*
चंद्रशेखर राठौर पेटलावद।
धर्मेंद्र प्रजापत सारंगी।
आदि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मंच पर पुष्पमालाओ से स्वागत कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी गई। सभी ने संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में युवा विंग राष्ट्रीय
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन, प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय
प्रदेश माहा सचिव जावेद खान, संभाग समन्वयक योगेश चौहान, जिला अध्यक्ष प्रकाश पड़ियार , वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पवार,सुधीर शर्मा, सत्यनारायण शर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित सहित जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार, आगामी योजनाओं एवं पत्रकारों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।
अंत में आभार प्रदर्शन पेटलावद नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर राठौड़ द्वारा माना गया । आभार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
बैठक के समापन के पश्चात सभी ने एकजुटता के साथ पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारो के उद्घोष के साथ एकता का परिचय दिया साथ ही संभाग समन्वयक योगेश चौहान ने बताया कि हमे गर्व हे कि हम पत्रकार है साथ ही इससे बड़ी गर्व की बात है कि हम लोग पत्रकार संघ A.I.J से जुड़े हुए है । ओर हम इस संगठन में कार्यरत है ये काफी गौरव की बात है साथ ही आज की जिला कार्यकारिणी बैठक भी काफी महत्वपूर्ण थी व सफल बैठक की सभी साथियों को बधाईयां ।
उसके पश्चात समस्त पत्रकार साथियों को सह भोज का आनंद लिया। मिल जुलकर सभी साथियों ने भोजन ग्रहण किया । उसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ सबने आयोजन की सराहना करते हुए अपने अपने निवास की ओर प्रस्थान किया ।

.jpg)


.jpg)
















