*देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड: परिजनों ने प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से लगाई न्याय की गुहार, बुलडोजर कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग**
*पीड़ित परिवार को सहायता ओर नौकरी की भी रखी मांग*
(मनोज उपाध्याय ,राजेश डामर )
पेटलावद।धार जिले के गोंदीखेड़ा में हुए सनसनीखेज देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर परिजनों और समाजजनों का आक्रोश गहराता जा रहा है। इसी सिलसिले में मृतक की वृद्ध माता लक्ष्मीबाई और बहन ज्योति ने धार-झाबुआ के समाजजनों के साथ इंदौर पहुंचकर धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बुधवार को मुलाकात की। ओर अलग अलग दो आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की।
*परिजनों के घरों पर हो बुलडोजर कार्यवाही*पीड़िता को सहायता ओर नौकरी की रखी मांग*
परिजनों ने मंत्री के समक्ष अपनी व्यथा रखते हुए बताया कि देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेम प्रसंग के चलते साथियों के साथ मिलकर इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया था। पीड़ित परिवार ने शासन से मांग की है कि आरोपियों के अवैध निर्माणों पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। इसके साथ ही निर्धन परिवार के लिए आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
*फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो*
मुलाकात के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अब तक फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र भाटी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
*सीएम को कराया अवगत हर संभव मदद का दिया भरोसा*
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीड़ित परिवार की बातों को संवेदनशीलता से सुना और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं इस मामले की मॉनिटरिंग करें ताकि जांच में कोई ढिलाई न हो। उन्होंने समाजजनों और परिजनों को स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मृतक की वृद्ध माता को न्याय दिलाने के साथ-साथ परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। समाजजनों ने भी दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक आरोपियों को उनके किए की सख्त सजा नहीं मिल जाती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

.jpg)



.jpg)
















