नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का करे निपटारा जज ओर अधिवक्ता एक परिवार हे ..., नवागत प्रधान एवं सत्र न्यायधीश झाबुआ श्रीमती आशिता श्रीवास्तव*

Breaking Ticker

नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का करे निपटारा जज ओर अधिवक्ता एक परिवार हे ..., नवागत प्रधान एवं सत्र न्यायधीश झाबुआ श्रीमती आशिता श्रीवास्तव*

 *नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक  प्रकरणों का करे निपटारा जज ओर अधिवक्ता एक परिवार हे ..., नवागत प्रधान एवं सत्र न्यायधीश झाबुआ श्रीमती आशिता श्रीवास्तव*

*अभिशाषक संघ पेटलावद ने नवागत प्रधान एवं सत्र जिला न्यायाधीश  का किया गरिमामई स्वागत ,अभिनंदन*

*एडीजे बोहरा ओर जजों की उपस्थिति  में  जिला जज ने  न्यायलय परिसर का किया निरीक्षण*

( मनोज पुरोहित)

पेटलावद। अभिभाषक ओर  जज सदैव एक परिवार की तरह होते हे, ओर अभिभाषकों  ज्यूडिशियल के बीच   तालमेल से ही  कोर्ट प्रक्रिया निर्बाध गति से चल सकती हे। आगामी नेशनल  लोक , अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निपटारा किया जाए .. उक्त उदगार   प्रधान सत्र एवं जिला न्यायाधीश झाबुआ श्रीमती आशिता श्रीवास्तव  ने शुक्रवार को प्रथम बार पेटलावद न्यायालय  के दौरे के दौरान अभिभाषक संघ पेटलावद द्वारा आयोजित गरिमामई स्वागत समारोह में कही।


*प्रथम बार  प्रधान जिला जज का हुआ पेटलावद आगमन*

उल्लेखनीय हे कि झाबुआ जिले के पूर्व प्रधान न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना  का गत दिनों स्थानांतरण होगया हे,ओर बुरहानपुर से स्थांतरित होकर श्रीमती आशिता श्रीवास्तव ने गत दिनो पदभार ग्रहण किया हे, ओर शुक्रवार प्रधान जिला जज प्रथम बार पेटलावद पधारे।

*अभिभाषक संघ पेटलावद ने किया  स्वागत  समारोह आयोजित*


इस अवसर पर अपनी परम्परा को  हमेशा की तरह आगे बढ़ाते हुए अभिभाषक संघ पेटलावद के समस्त सदस्यों ने  अध्यक्ष श्री अविनाश उपाध्याय के नेतृत्व में नवागत जिला जज श्रीमती आशिता श्रीवास्तव  सहित पेटलावद  के नवागत सिविल  जज वर्ग-2 प्रियम कुमार सक्सेना ओर झाबुआ की नवागत सिविल जज वर्ग -2 सुश्री श्रद्धा पटेल का भी स्वागत किया।

*संघ के पदाधिकारियों ओर वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने किया गरिमामई स्वागत*


कार्यक्रम के शुभारंभ में  संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्यायय, उपाध्यक्ष  राहिल रजा मंसूरी, मनोज पुरोहित ,सचिव  मनीष गवली, कोषाध्यक्ष रूपम पटवा ने नवागत जिला जज को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया,   साथ ही सीनियर एडवकोट एवं पूर्व अध्यक्ष अमृतलाल वोरा, राजेंद्र मोन्नत, अनिल कुमार देवड़ा,  पूर्व सचिव बलदेवसिंह राठौर एडवोकेट ने पुष्पगुच्छ भेंटकर तो पूर्व एजीपी श्रीमती मीरा चौधरी, श्रीमती भातोदरा ,  ने भी नवागत जीला जज को  पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

*एडीजे वोहरा ओर न्यायाधीशगण के साथ किया  न्यायालय परिसर  का दौरा*

कार्यक्रम में प्रधान  जिला एवं सत्र न्यायधीश   पेटलावद  श्री ओमप्रकाश वोहरा, सिविल जज वर्ग -1 श्री सोहनलाल भगोरा ने नवागत जिला जज श्रीमती आशिता श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ भेंटकर तो सिविल जज वर्ग -1 श्रीमती नेहा मौर्य सोलंकी नवागत जिल जज श्रीमती श्रीवास्तव को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।  साथ ही न्यायालय परिसर, रेकॉर्ड 

कक्ष आदि का भी निरीक्षण भी नवागत जिला जज श्रीमती श्रीवास्त को करवाया।

*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*

स्वागत समारोह में सीजीएम झाबुआ श्री  नितिन मुजाल्दा ओर जज बलराम मीणा झाबुआ भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनका की पुष्पहार पहनाकर अभिभाषक संघ के सदस्यों ने स्वागत किया।कार्यक्रम में स्वागत भाषण संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने ओर आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष रूपम  पटवा ने  तो सफल संचालन उपाध्यक्ष मनोज पुरोहित एडवोकेट ने किया । इस अवसर पर समस्त एडवोकेट ओर कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"