*अंतिम विदाई में भी दे गए रोशनी : स्व. अनोखीलाल जी मोदी का नेत्रदान”*
*परिजनों ने पेश की मानवता की मिसाल, नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को मिलेगी नई दृष्टि*
*नगर के प्रतिष्ठित श्री मोदीजी के निधन पर शोक की लहर ,दी श्रद्धांजलि*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। कहते हैं कि जीवन भले ही समाप्त हो जाए, लेकिन अच्छे कर्म अमर हो जाते हैं। पेटलावद निवासी *स्वर्गीय अनोखी लाल मोदी* के देहावसान के पश्चात उनके परिवारजनों ने संवेदनशीलता और मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। उनके इस महान निर्णय से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई दृष्टि और नया जीवन मिलने की राह प्रशस्त हुई है।
समाजसेवी रितेश निमजा ने तेरापंथ युवक परिषद को नेत्रदान की सूचना दी गई तथा पुत्र प्रबोध, प्रवीर एवं अनिल मोदी की सहमति से यह पुनीत कार्य सम्पन्न हुआ। तेयूप पेटलावद के समन्वय से रतलाम स्थित डा. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज आई बैंक की टीम पहुँची और विधिवत नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।
तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अभिषेक पटवा ने बताया कि इस कार्य में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अनिता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह, डॉ सौरभ पांडे , सहायक जीवन देवड़ा आदि आई बैंक टीम द्वारा मृतात्मा का कार्निया लिया एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
तेयुप पेटलावद अध्यक्ष ने बताया कि नेत्रदान नेक कार्य है यह किसी के अंधकारमय जीवन में प्रकाश भरने का माध्यम है। यदि प्रत्येक परिवार इस दिशा में जागरूकता दिखाए, तो समाज से अंधत्व की पीड़ा को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अंत में परिषद ने शहरवासियों से अपील की कि वे नेत्रदान के प्रति जागरूक बनें और अपने परिवार में भी इस विषय पर सकारात्मक चर्चा करें, ताकि मृत्यु के पश्चात भी हमारा जीवन किसी और के लिए प्रकाश का कारण बन सके, उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पियूष पटवा द्वारा दी गई।
*दी श्रद्धांजलि*
नगर के प्रतिष्ठित परिवार के वटवृक्ष श्री अनोखीलाल जी मोदी के दुखद निधन पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई, परिजनों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,
धार्मिक,संस्थाओं ,पत्रकारों, अभिभाषकों ने स्व श्री मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की हे।

.jpg)


.jpg)
















