*श्री खेड़ापति हनुमानजी मंदिर करड़ावद में 56 भोग लगाकर उतारी महाआरती*
*धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्राकट्योत्सव*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। समीपस्थ ग्राम करडावद में श्री खेड़ापति हनुमानजी का पौराणिक कालीन मंदिर स्थित हे जो भक्तों की आस्था का केंद्र हे, यहां प्रतिदिन ओर विशेष रूप से मंगलवार, शनिवार को पुजारी श्री संदीप व्यास के द्वारा विशेष पूजा अर्चना करते हुए आकर्षक श्रृंगार करते हुए चोला चढ़ाया जाता हे ,भक्तों की आस्था इतनी प्रबल हे कि यहां पर चोला चढ़ाने के लिए भक्तों को अपने नम्बर आने तक इंतजार करना पड़ता हे,। वहीं इसी मंदिर पर भगवान भोलेनाथ शिव परिवार,भेरूजी ओर माताजी के भी स्थापना हे। जहा प्रतिदिन महिलाएं पुरुष बच्चे दर्शन ओर पूजन हेतु आते हे।
*मनाया जाता हे भव्यता के साथ पर्व*
इस मंदिर पर प्रत्येक पर्व ओर त्यौहार पर विशेष पूजा अर्चना के साथ हनुमानजी जयंती पर्व पर भी प्रतिवर्ष भव्य आयोजन होता हे ।
*56 भोग लगाकर उतारी महाआरती*
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री खेड़ापति हनुमानजी मंदिर पर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 02 अप्रैल को हनुमान प्राकट्योत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ,बाबा की विशालकाय मूर्ति को पंडित संदीप व्यास ने विशेष श्रृंगार करते हुए आकर्षक ओर सुंदर चोला चढ़ाया गया। भी हनुमान चालीसा ओर सुंदरकांड के पाठ के साथ हवन पूजन किया गया । हनुमानजी को विशेष रूप से भक्त श्री भगवतीलाल जी जायसवाल ओर परिवारजनों ने बाबा को 56 भोग लगाकर सेवा की गई। अन्त में महाआरती उतारकर महाप्रसादी का वितरण किया गया।

.jpg)


.jpg)
















