*कलयुग के न्यायकर्ता भगवान श्री शनिदेव मंदिर पर लगता हे भक्तों का ताता*
*बाबा बजरंगबली को अखंड हनुमान यज्ञ के साथ लगाया 56 भोग*
*धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्राकट्योत्सव*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। नगर के बीचोबीच वार्ड 12 सुभाष मार्ग में पूरे क्षेत्र का अति प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर स्थित हे, जहां पर नवग्रह सहित भगवान भैरव जी ,श्री हनुमानजी ओर शिव परिवार की अति पौराणिक कालीन मूर्तियां स्थित हे जो भक्तों की आस्था का केंद्र हे, यहां प्रतिदिन ओर विशेष रूप से मंगलवार, शनिवार को पुजारी पंडित श्री सिद्धार्थ सूर्यकांत जी शुक्ला के द्वारा विशेष पूजा अर्चना करते हुए आकर्षक श्रृंगार करते हुए चोला चढ़ाया जाता हे ओर शनिदेव सहित नवग्रह की उपासना ओर पीड़ा से मुक्ति हेतु भक्तों को सदमार्ग दिखाते हुए पूजन, हवन, अनुष्ठान किए जाते हे ।
*शनिवार को लगता भक्तों की कतार*
कलयुग के न्यायकर्ता के रूप में विराजित श्री शनिदेव ओर नवग्रह सहित बजरंगबली के प्रति भक्तों की आस्था इतनी प्रबल हे कि यहां पर चोला चढ़ाने के लिए भक्तों को अपने नम्बर आने तक इंतजार करना पड़ता हे,। जहा प्रतिदिन के अलावा प्रत्येक शनिवार को महिलाएं पुरुष बच्चे दर्शन ओर पूजन हेतु बड़ी संख्या में आते हे।
*मनाया भव्यता के साथ पर्व*
इस मंदिर पर प्रत्येक पर्व ओर त्यौहार पर विशेष पूजा अर्चना के साथ हनुमानजी जयंती पर्व पर भी प्रतिवर्ष भव्य आयोजन होता हे ।
*अखंड हनुमान यज्ञ के साथ 56 भोग लगाकर उतारी महाआरती*
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री मंदिर पर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 02 अप्रैल को हनुमान प्राकट्योत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ,बाबा की विशालकाय मूर्ति को पंडित सिद्धार्थ शुक्ला ने विशेष श्रृंगार करते हुए आकर्षक ओर सुंदर चोला चढ़ाया गया। भी हनुमान चालीसा ओर सुंदरकांड के पाठ के साथ अखंड हनुमान यज्ञ के के साथ पूजन किया गया । हनुमानजी को विशेष रूप से बाबा को 56 भोग लगाकर सेवा की गई। अन्त में महाआरती उतारकर महाप्रसादी का वितरण किया गया।

.jpg)



.jpg)
















