*गोंदीखेड़ा के जघन्य हत्याकांड के विरोध में आदिशक्ति महिला मंडल एवं करणी सेना क्षत्रानि महिला ईकाई पेटलावद के नेतृत्व में महिलाओं की विशाल जन आक्रोश रैली आज*
*जिस देश में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हे व्रत , लग गई यमराज से उस देश में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करना सभ्य महिला समाज को स्वीकार्य नहीं*
( मनोज पुरोहित)
पेटलावद। नारी तू नारायणी हे, जिस देश में महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता हे,जिस देश में सप्तपदी फेरो के समय पति पत्नी एक दूसरे की रक्षा करने की कसम लेते है, जिस देश में अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से लड़ गई हो उस देश में एक महिला के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने के घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया हे ।
*हुआ जघन्य हत्याकांड*
समीपस्थ ग्राम गोंदीखेड़ा में राजगौर ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य देवकृष्ण पुरोहित की 07 अप्रैल की रात्रि में उसकी पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश ओर अन्य साथी सुरेन्द्र भाटी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी जिसके बाद कमलेश ओर प्रियंका को पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया हे ओर सुरेन्द्र नामक आरोपी फरार हे ।
*आदिशक्ति महिला मंडल, एवं करनी सेना क्षत्रानि महिला इकाई निकाल रही आक्रोश रैली*
*दोनों संगठनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि महिला संगठन यदि पीड़ित महिलाओं के साथ खड़ा हे तो जिन महिलाओं की वजह से संपूर्ण महिला समाज शर्मशार हो उन महिलाओं का कोई समर्थन नहीं किया जा सकता*।
एक महिला के द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते अपने पति को जान से मार देने की सनसनीखेज वारदात से पूरे समाज में आक्रोश हे ।इसी के चलते इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में नगर की आदिशक्ति महिला मंडल द्वारा महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस अमानवीय कृत्य के विरुद्ध समस्त महिलाएं एकजुट होकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगी।
*निकाली जाएगी रैली*
यह रैली गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को शाम 07 बजे श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर श्रद्धांजलि तक पहुंचेगी । इस रैली में सभी महिलाएं हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेगी ।
*जताए विरोध करे उपस्थिति दर्ज*
आदिशक्ति महिला मंडल पेटलावद ने क्षेत्र वो नगर की महिलाओं से अपील की हे कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर न्याय के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।

.jpg)


.jpg)
















