*बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर पेटलावद में प्रतिभाओं का* *सम्मान, निकली भव्य वाहन रैली—सेवानिवृत्त कर्मियों का भी हुआ गौरव अभिनंदन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावदl भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पेटलावद नगर में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ आंबेडकर समरसता समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रतिभा सम्मान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनंदन एवं विशाल वाहन रैली जैसे विविध आयोजन आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर बस्ती स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम आईएएस तनुश्री मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ललित योगेश गामड़, विधायक प्रतिनिधि हेमंत भट्ट , भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कहार , समिति अध्यक्ष नेमलाल मेहसन, अज़ाक्स जिलाध्यक्ष कैलाश वसुनिया, सेवानिवृत शिक्षक ओंकार सिंह मेडा सहित मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक समता के लिए किए गए प्रयासों एवं उनके विचारों पर विस्तृत प्रकाश डाला। सभी ने एक स्वर में उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
समारोह में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही कक्षा 5वीं, 8वीं , 10 वी एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक दल की भी विशेष उपस्थिति रही, जिसमें बीईओ ओझा जी , परियोजना अधिकारी ,अजय तिवारी जी, सीएम राइज प्राचार्य चौहान सर ,कन्या शाला प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद, अधीक्षक शंकरलाल मेहसन, नानूराम गामड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, भीम आर्मी सहित आसपास के क्षेत्रों रायपुरिया, बामनिया, सारंगी आदि से बड़ी संख्या में भीम अनुयायी एवं नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में समिति के सचिव मुकेश सिसोदिया , विनोद परमार ,भेरूलाल पडियार, ओपी मालवीय, प्रेम मालवीय , राहुल अटकान ,जितेंद्र जाटव आदि उपस्थित रहे । जबकि अंत में आभार प्रदर्शन जगदीश जाटव ने किया।
समारोह के उपरांत नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा नगर बाबा साहेब के जयघोष से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह श्रद्धा, सम्मान और उत्साह से भर गया।

.jpg)



.jpg)
















