किसान की बेटी ने कृषि संकाय में देकर उत्कर्ष परिणाम लहराया सफलता का परचम, कलेक्टर ने मिठाई खिलाकर किया अंजलि का सम्मान*

Breaking Ticker

किसान की बेटी ने कृषि संकाय में देकर उत्कर्ष परिणाम लहराया सफलता का परचम, कलेक्टर ने मिठाई खिलाकर किया अंजलि का सम्मान*

 *किसान की बेटी ने  कृषि संकाय में देकर उत्कर्ष परिणाम लहराया  सफलता का परचम, कलेक्टर ने मिठाई खिलाकर किया अंजलि का सम्मान*

*श्रेयांस विद्यालय रायपुरिया ने दिया बेहतरीन परिणाम संचालक श्री राठौर को भी कलेक्टर महोदय से बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद । कहते हैं कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और यदि हौसले बुलंद हों, तो सीमित संसाधनों में भी सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ग्राम रायपुरिया की होनहार छात्रा अंजलि चौयल ने। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में अंजलि ने कृषि संकाय में जिले की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि अपने माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


अंजलि, किसान मुकेश चौयल की सुपुत्री हैं, श्रेयांस हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुरिया की छात्रा रही हैं। उनकी इस असाधारण उपलब्धि पर जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने स्वयं संज्ञान लिया। कलेक्टर ने छात्रा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे पुष्पमाला पहनाई और अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया। 


*स्कूल के संचालक श्री राठौर को भी दी बधाई*

इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा  श्रेयांस स्कूल रायपुरिया के संचालक श्री कृष्णसिंह जी राठौर को भी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।इस दौरान कलेक्टर ने अंजलि को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए उसे एक प्रेरणा स्रोत बताया।


एक छोटे से गांव रायपुरिया से निकलकर जिला मेरिट में स्थान बनाना अंजलि के कड़े संघर्ष और निरंतर पढ़ाई का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर श्रेयांस हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। छात्रा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। परिवार के सदस्यों ने इस खुशी के मौके पर भावुक होते हुए कहा कि उनकी बेटी ने आज पूरे जिले में उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"