*बरबेटा परिवार की बिटिया अनुषी ने 94% अंक प्राप्त कर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया गौरवान्वित*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद । नगर के प्रतिष्ठित
बरबेटा परिवार की बेटी अनुषी बरबेटा ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर पेटलावद तहसील में प्रथम स्थान हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से नगर एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
*नगर का सम्माननीय परिवार*
अनुशी नगर के जानेमाने व्यवसायि ओर समाज सेवा में अग्रणी संजय जी एवं श्रीमती रिंकनजी की सुपुत्री वरिष्ठ श्राविका श्रीमती विमलादेवी
बरबेटा की पोती हे ।होकर सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल पेटलावद की होनहार एवं मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह सफलता अर्जित की है।
*सफलता का श्रेय परिवार ओर विद्यालय को*
अनुषी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता-दादी, स्कूल परिवार एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि उन्हें निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच उनके सफलता के मुख्य आधार रहे।
*विद्यालय ने किया स्वागत*
स्कूल प्रबंधन ने भी अनुषी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम न केवल छात्रा की मेहनत का प्रतीक है, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी प्रमाण है। शिक्षकों ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। स्कूल प्रबंधन ओर शिक्षकों ने अनुशी ओर परिजनों को बधाई देते हुए सम्मानित किया हे।
*मिल रही बधाई*
वहीं बरबेटा परिवार की बिटिया को इस उपलब्धि के लिए नगरवासियों ओर परिजनों सहित सामाजिक धार्मिक राजनीतिक प्रतिनिधियों ओर संस्थाओं के द्वारा बधाई मिल रही हे।
अनुषी की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, स्कूल परिवार एवं परिजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

.jpg)

.jpg)
















