*कविता मोहनलाल परमार बनी अखिल भारतीय सीरवी महासभा की जिला अध्यक्ष*
*अन्य पदों पर भी हुआ मनोनयन*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद ।अखिल भारतीय सीरवी महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन पेटलावद श्री आईमाता मंदिर पर दिनांक 15/04/2026 को सम्पन्न हुई जिसमे अखिल भारतीय सीरवी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ललिताजी पंवार की अनुशंसा एवं सदन की सहमति से श्रीमती कविता परमार को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया ।
*इन पदों पर भी हुआ मनोनयन*
साथ जिले की महिला इकाई के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई जिसके अंतर्गत दुर्गा दीदी पडियार झकनावदा प्रदेश उपाध्यक्ष
, श्रीमती फुलबाला डूंगरचंदजी झकनावदा जिला महसचिव श्रीमती गुड्डी गोपाल जी मुलेवा पेटलावद जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना शंकरलालजी लछेटा झकनावदा तहसील अध्यक्ष , श्रीमती प्यारी प्रकाशजी लछेटा तहसील उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया , इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता परमार ने कहा की मुझे महासभा द्वारा जो दायित्व दिया गया है में उसे अच्छे से निभाऊंगी तथा समाज हित में जन हित में हमेशा तत्पर रह कर कार्य करुँगी आपने मुझे इस योग्य समझ उसके लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद माँ श्री आईजी के चरणों में वंदन करती हूँ ।
*मिल रही बधाई*
इस अवसर पर सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारीयो तथा समाजजनो ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित की एवं बधाई दी।

.jpg)


.jpg)
















