*पीड़ित महिलाओं के साथ खड़े पर नारी जाती को शर्मसार करने वाली महिलाओं को समर्थन नहीं*........*आदिशक्ति महिला मंडल ,करनी सेना क्षत्राणि महिला ईकाई*
*गोंदीखेड़ा के जघन्य हत्याकांड के विरोध में आदिशक्ति महिला मंडल एवं करणी सेना क्षत्राणि महिला ईकाई पेटलावद के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली*
( मनोज पुरोहित)
पेटलावद। नारी तू नारायणी हे, जिस देश में महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता हे,जिस देश में सप्तपदी फेरो के समय पति पत्नी एक दूसरे की रक्षा करने की कसम लेते है, जिस देश में अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से लड़ गई हो उस देश में एक महिला के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने के घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया हे ।
*हुआ जघन्य हत्याकांड*
समीपस्थ ग्राम गोंदीखेड़ा में राजगौर ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य देवकृष्ण पुरोहित की 07 अप्रैल की रात्रि में उसकी पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश ओर अन्य साथी सुरेन्द्र भाटी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी जिसके बाद कमलेश ओर प्रियंका को पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया हे ओर सुरेन्द्र नामक आरोपी फरार हे ।
*पीड़ित महिलाओं के साथ खड़ा संगठन*
*दोनों संगठनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि महिला संगठन यदि पीड़ित महिलाओं के साथ खड़ा हे तो जिन महिलाओं की वजह से संपूर्ण महिला समाज शर्मशार हो उन महिलाओं का कोई समर्थन नहीं किया जा सकता*।
एक महिला के द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते अपने पति को जान से मार देने की सनसनीखेज वारदात से पूरे समाज में आक्रोश हे ।इसी के चलते इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में नगर की आदिशक्ति महिला मंडल द्वारा महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया ओर इस अमानवीय कृत्य के विरुद्ध समस्त महिलाओ ने एकजुट होकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगी।
*प्रियंका तू नारी जाती पर कलंक हे,देवकृष्ण के हत्यारों को फांसी दो के लगाए नारे*
उक्त रैली गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को शाम 07 बजे श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी अपने हाथों में विरोध स्वरूप महिलाओं ने काली पट्टी बांध रखी थी प्रियंका को फांसी दो देवकृष्ण के हत्यारों को फांसी दो प्रियंका तू नारी जाती पर कलंक। के नारे लगाते हुए महिलाएं श्रद्धांजलि चौक पहुंची। रैली में बडी संख्या में आदिशक्ति महिला मंडल एवं करनी सेना क्षत्राणि महिला ईकाई पेटलावद के महिला सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित रही।

.jpg)

.jpg)
















