सभ्य , भारतीय सनातनी समाज में इस अपराध के लिए कोई जगह नहीं*----- *राजगौर ब्राह्मण समाज*

Breaking Ticker

सभ्य , भारतीय सनातनी समाज में इस अपराध के लिए कोई जगह नहीं*----- *राजगौर ब्राह्मण समाज*

 *जिस देश में महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए व्रत रखती हे,सप्तपदी के फेरो में सुरक्षा की कसम खाती हो   उस देश में पत्नी ने प्रेमी के खातिर किया पति को मौत के हवाले*

*सभ्य , भारतीय सनातनी समाज में इस अपराध के लिए कोई जगह नहीं*----- *राजगौर ब्राह्मण समाज*

*बेरहम हत्यारों को फांसी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग*सर्व हिन्दू समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*

( मनोज पुरोहित)

पेटलावद। जिस सनातन भारत  देश में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हे, जिस देश के पुरातन इतिहास में महिला के द्वारा अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए स्वय यमराज तक लड़ गई हो, जिस देश में सप्तपदी फेरो के साथ पति  पत्नी एक दूसरे की रक्षा की कसमें अग्नि को साक्षी मानकर खाते हो , उस देश में किसी महिला के द्वारा  अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी जाए यह हमारी भारतीय सभ्यता ओर संस्कृति पर गहरा आघात हे ओर इस प्रकार के कृत्य सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हे । 
जी हा सनातनी समाज में भारतीय संस्कृति  ओर परम्परा को बचाने की मुहिम के साथ पेटलावद में राजगौर ब्राह्मण समाज  के साथ पेटलावद के सर्व हिन्दू समाज के द्वारा एक विशाल रैली निकालकर एक  ज्ञापन  महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम पेटलावद के माध्यम से तहसीलदार अनिल बघेल को सोपा ।

*ये हे पूरा मामला*

 धार जिले के थाना राजोद अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए  देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर पेटलावद के सर्व हिन्दू समाज ने शनिवार को मौन रेली निकाल कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अनिल बघेल को एक ज्ञापन सौंपा।


*ये रखी मांग*

ज्ञापन के माध्यम से समाज ने मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड की सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।

राजगोर ब्राह्मण समाज के साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज जनों की मौजूदगी में दिए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 7 अप्रैल 2026 की रात को मृतक देवकृष्ण की उसकी ही पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमियों के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी थी। 


पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस दर्दनाक घटना की मास्टरमाइंड पत्नी ही थी। समाज ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि वर्तमान में प्रेम प्रसंगों के चलते निर्दोष पुरुषों की हत्या और उन्हें झूठे केस में फंसाने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा के मूल्यों का पतन हो रहा है।


राजगोर ब्राह्मण समाज ने प्रशासन से फरार आरोपी सुरेन्द्र भाटी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं। ज्ञापन में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि विधवा माता लक्ष्मीबाई पुरोहित, जिन्होंने अपने इकलौते पुत्र को खोया है, उन्हें शासन की ओर से उचित संबल और मुआवजा दिया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। 

*इनकी रही  गरिमामई उपस्थिति*

इस दौरान  राजगोर ब्राह्मण समाज पेटलावद ,रायपुरिया, बेकलद्दा  के पटेल  नंदलाल पुरोहित के नेतृत्व में समस्त समाजजनों   सहित हिन्दू  जागरण मंच के जिला सयोजक  प्रकाश जी प्रजापत, खंड  स योंजक  हिमांशु जी मुनिया ब्राह्मण समाज पेटलावद के अध्यक्ष मनोज जानी, करणी सेना के जिला अध्यक्ष बाबूलाल कांग,   के अलावा सिरवी समाज, जेन समाज, सेन समाज,गवली समाज , राजपूत समाज , तलोदीया परिवार  के समाजजन ओर  गणमान्य नागरिक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन  राजगौर ब्राह्मण समाज के सदस्य एडवोकेट, पत्रकार मनोज पुरोहित ने ओर आभार प्रदर्शन पंकज पुरोहित ने किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"