मेवानगर में नाकोड़ा पाश्र्वनाथ भैरव पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया*

Breaking Ticker

मेवानगर में नाकोड़ा पाश्र्वनाथ भैरव पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया*

 *मेवानगर में नाकोड़ा  पाश्र्वनाथ भैरव पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया*

*लाभार्थियों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद (निप्र)- मेवा नगर पेटलावद में चैत्र सुदी पूर्णिमा महोत्सव श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान की असीम कृपा एवं श्री नाकोड़ा भैरव के परम् उपासक श्री सुमित पीपाड़ा के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे अल सुबह से भक्तों का ताता लगा रहा वही भक्तों में ब्रह्म महूर्त में अपनी दादा के दर्शन कर दरबार में दादा के समक्ष अपनी अपनी अर्जी लगाई। वही भक्तों में केसर पूजन का भी लाभ लिया । 

*प्रातः आरती बाद हुआ चढ़ावा प्रारंभ*



ट्रस्टी मनीष कुमट (झकनावदा) के द्वारा सबसे पहले श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान,मंगल दिवा, श्री नाकोड़ा भैरव देव, दो चावर के चढ़ावे बोले गए। जिसमे लाभार्थियों ने बढ़चढ़ कर आरती के चढ़ावे लिए बाद लाभार्थियों ने आरती उतारी।


*मन्नत धारियों ने की अपनी अपनी मन्नत पूरी*


आरती पश्चात् दादा के आदेशानुसार ने मोहित मुन्नत परिवार पेटलावद ने अपने पूरे परिवार की उपस्थिति में श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान को चांदी की आंगी अर्पित की। वही समस्त मन्नत धारियों ने किसी से छत्र,गोले की माला,पुष्पमाला,तेल,घी के डिब्बे तो किसी ने मिष्ठान भेंटकर अपनी अपनी मानते उतारी,वही अंकित शाह अहमदाबाद परिवार में नाकोड़ा भैरव के इक्यावन स्वरूप दरबार में भेट किए वही दादा के आदेश पर ग्यारह स्वरूप दूरदराज के श्रद्धालुओं को भेट किए गए। वही किसी ने दरबार के सेवकों के लिए मेवानगर पेटलावद के नाम से टी शर्ट भेट किए तो किसी ने तस्वीर भेट की।



*भूमि पूजन के बोले चढ़ावे*


आयोजन में ट्रस्टी राजेश काठेड़ नलखेड़ा ने ट्रस्टी अध्यक्ष सुनील मालवीय की उपस्थिति में चढ़ावे बोले जिसमे सर्वप्रथम श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान के प्रथम भूमि पूजन का लाभ दिलीप कुमार जी जैन मुंबई, श्री नाकोड़ा भैरव के भूमि पूजन का लाभ अशोक कुमार रतनलाल खुनिया जैन धतुरिया, श्री काला भैरव के भूमि पूजन का लाभ सोभागमलजी लुक्कड़ थादला परिवार, श्री गौरा भैरूजी के भूमि पूजन का लाभ अशोक कुमार शोभागमल लुक्कड़ थांदला परिवार एवं अंतिम श्री क्षेत्र पाल राजा के भूमिपूजन का लाभ मुदित कुमार कमल कुमार कालिया झकनावदा परिवार ने लिया। वही समस्त लाभार्थियों का ट्रस्टी सुनील झालोका,ट्रस्टी राजेश काठेड़ नलखेड़ा,ट्रस्टी संजय खटोड़ मनावर,ट्रस्टी सौरभ खेमेसरा,ट्रस्टी मनीष कुमट ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। दिनभर की अन्नपूर्णा के लाभार्थी दिलीप कुमार,राहुल कुमार बाफना इंदौर राजगढ़ रहे । वही सफल आयोजन में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मेवानगर पेटलावद एवं  महिला मंडल व कार्यकारिणी का सराहनीय सहयोग रहा ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"