*महाप्रसादी,महाआरती के साथ श्रीवीर हनुमान मंदिर पर मनाया गया हनुमान प्राकट्योत्सव*
*श्री वीर हनुमान मंदिर समिति सुभाष मार्ग ने किया भव्य आयोजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। नगर के वार्ड क्रमांक 12 सुभाष मार्ग स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर भक्तों की आस्था ओर श्रद्धा का केंद्र हे यहां प्रति मंगलवार ,शनिवार को बावा बजरंगबली ओर श्री गणेश जी का विशेष श्रृंगार कर हनुमा चालीसा ओर सुंदरकांड पाठ किया जाता हे, वहीं प्रतिवर्ष हनुमान जयंती भी बड़े ही धूमधाम ओर भव्यता के साथ श्री वीर हनुमान जी मंदिर समिति सुभाष मार्ग के द्वारा मनाई जाती हे ।इस वर्ष भी 02 अप्रैल गुरुवार चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
*हुआ भव्य आयोजन*
इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं मनमोहक नजर आया, महोत्सव को लेकर बच्चों में अच्छा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4 बजे हवन से हुई। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।तत्पश्चात प्रातः 11:45 बजे महाआरती संपन्न हुई।
मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्री राम एवं हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर महाआरती के बाद कन्या भोजन का आयोजन भी श्रद्धा पूर्वक किया गया।
साथ ही गली के बच्चों एवं बड़ों ने मिलकर सुसंगठित व्यवस्था के साथ सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया, जो आपसी सहयोग और सेवा भाव का सुंदर उदाहरण रहा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अनुशासित रूप से भोजन प्रसादी का लाभ प्राप्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में श्री वीर हनुमान मंदिर समिति, पेटलावद एवं सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

.jpg)





.jpg)
















