*नगर ओर भक्तों की रक्षा करते खेड़े खेड़े वीराजित खेड़ापति हनुमानजी*
*मा अहिल्या कि नगरी की है अदभुत बसाहट चहुओर है संकटमोचक हनुमानजी के मन्दिर*
*श्री सिद्ध पीठ हनुमानजी मंदिर खोरिया, खेड़ापति हनुमान मंदिर मेला ग्राउंड ओर वीर हनुमानजी मंदिर सुभाष मार्ग पर महाप्रसादी तो खेड़ापति हनुमानजी मंदिर करडावद में होगा 56 भोग का आयोजन*
(मनोज पुरौहित)
पेटलावद।भगवान श्रीराम भक्त ,ओर भक्तो के संकट मोचक बाबा बजरंगबली का जन्मोत्सव चैत्र मास कि पूर्णिमा को मनाया जाता है । इस वर्ष हनुमान जयंती प्राकट्योत्सव 02 अप्रेल 2026 गुरूवार को शुभ अबसर पर है ।श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी नगर के हर हनुमान मंदिर पर विशेष तेयारीया कि जा रही है इस अवसर पर मंदिरों में। विशेष श्रंगार , सुंदरकांड पाठ,हनुमान चालीसा ,सुन्दरकात्मक हवनऔर हनुमान जी की विशेष आरती के साथ क़ई स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किए जावेगे ।
*चहु ओर स्थापीत हे* *बाबा की मूर्तियां ओर मन्दिर*
हमारे पेटलावद नगर को माँ अहिल्याबाई की नगरी कहा जाता है । यदि पेटलावद नगर की बसाहट पर यदि नजर डाले तो रूपगढ़ स्थित शत्रुहन्ता सूर्यमुखी हनुमानजी धाम मन्दिर,, मेला ग्राउंड स्थित वीर ओर दास हनुमानजी महाराज, दुलाखेड़ी के हनुमानजी, खोरिया स्थित बाबा बजरंगबली, करडावद घाटी पर स्थित हनुमानजी महाराज, टेमरिया में विराजित हनुमानजी महाराज, पम्पावती नदी के किनारे फूटा मन्दिर में विराजित हनुमानजी महाराज , व गुर्जरों के खेत से आगे विराजित संकटमोचक हनुमानजी महाराज, अन्नत्तखेड़ी में विराजित हनुमानजी महाराज , श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में विराजित हनुमानजी महाराज , श्री राममंदिर राम मोहल्ला, ओर बड़ा रामजी मन्दिर शीतलामाता चोक, सुभाष मार्ग स्थित दक्षिण मुखी वीर हनुमान बजरंगबली महाराज व शनिदेव मन्दिर स्थित बाबा बजरंगबली, अनन्तखेड़ी के बाबा बजरंगी विराजित हे जो चहुओर से भक्तों ओर नगर की रक्षा करते हे।
*इन प्रमुख स्थानों पर हो रहे आज भंडारे ओर महाप्रसादी का वितरण*
नगर के मेला ग्राउंड स्थित श्री खेड़ापति हनुमानजी मंदिर पर आयोजक खेड़ापति हनुमान सरकार भक्त मंडल के द्वारा, थांदला रोड पर स्थित श्री सिद्ध पीठ खोरिया हनुमानजी मंदिर पर समस्त भक्तों के सहयोग से तो सुभाष मार्ग वार्ड 12 में स्थित श्री हनुमान जी मंदिर पर श्री वीर हनुमान मंदिर समिति सुभाष मार्ग के द्वारा ,तो करड़ावद में नदी किनारे स्थित सुप्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमानजी मंदिर पर भक्त श्री भगवतीलाल जायसवाल के द्वारा पंडित पुजारी संदीप व्यास के माध्यम से 56भोग का आयोजन किया जा रहा हे। वहीं टेम्रिय्या ,दुलाखेड़ी, रूपगढ़ ओर रामपुरिया स्थित हनुमानजी मंदिर पर भी भव्य आयोजन ओर प्रसादी वितरण होगा।
*लेवे धर्म लाभ*
आयोजकगणों ने सभी भक्तों से आयोजकों के द्वारा धर्म ओर प्रसादी लाभ लेने की अपील की हे।

.jpg)



.jpg)
















