*नगर वासियों के हौसले ओर जज्बे को सलाम बढ़ाकर मदद के हाथ किया धर्मनगरी को गौरवान्वित*
*मासूम अनीका की साँसों के लिए उमड़ा पेटलावद एक ही दिन में जुटाए 4 लाख*
*मुश्किल घड़ियों में नगरवासियों ने हमेशा दिखाई जिंदादिली, दे रहा इतिहास गवाही ,साथी हाथ बढ़ाना*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। हमारे पेटलावदवासियों ने हमेशा संकट की घड़ीयो ओर विपरीत परिस्थितियों को अपनि सूझबूझ, एकता ओर परस्पर सहयोग के भाव से सदैव जीत हासिल की हे,नगर में जब जब कोई समस्या आई तब तब नगरवासियों मिलकर सामना किया, चाहे वह ब्लास्ट जैसा वीभत्स हादसा हो या फिर कोरोना काल की महामारी ।
इस बार भी नगरवासियों ने अपनी जिंदादिली दिखाते हुए एकजुट होकर एक नन्हीं परी अनिका शर्मा के इलाज के लिय हाथ बढ़ाए ओर सहयोग राशि जुटाई।
*इलाज के लिए हे बड़ी रकम की दरकार*
इंदौर की तीन वर्षीय मासूम अनीका शर्मा की जिंदगी बचाने के लिए पेटलावद ने संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की है। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA Type-2) जैसी दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रही अनीका के इलाज के लिए पूरा नगर एक साथ खड़ा हो गया। मातृ शक्ति की जिला संयोजिका संगीता त्रिवेदी के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से चल रही इस मुहिम ने उस समय बड़ा रूप ले लिया जब मासूम अनीका स्वयं अपने माता-पिता के साथ पेटलावद पहुँची। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में अनीका को दर्द से लड़ते देख हर आँख नम हो गई। इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका से आने वाले ₹9 करोड़ के विशेष इंजेक्शन की दरकार है, जो इस नन्ही जान को नई जिंदगी दे सकता है।
*नगरवासियों ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ*
नगरवासियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं की तन्मयता का ही परिणाम रहा कि मात्र एक दिन के भीतर करीब 4 लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित कर ली गई।
*इन्होंने किया सहयोग*
इस पुनीत कार्य में सामाजिक समरसता समिति, सर्कल ऑफ ट्रस्ट ,इनर व्हील क्लब, केट व्यापारी संघ, बसोड समाज, लायंस क्लब ग्रेटर, सेवा भारती और रोटरी क्लब सहित कई संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रायपुरिया के पाटीदार समाज ने भी अपनी एकजुटता दिखाते हुए बड़ी राशि का योगदान दिया। व्यक्तिगत स्तर पर भी नगर के गणमान्य नागरिकों ने खुले दिल से दान दिया, जिसमें शिवा राठौड़, नरेंद्र मुणत, पंकज पटवा और राजू कुमरावत , सहित ऐसे कई लोग,प्रतिष्ठान हे जो इस पुनीत कार्य के सहभागी बने हे ।
*लक्ष्य से दूर,प्रयास जारी*
अब तक इस महाभियान के जरिए कुल ₹6.5 करोड़ की राशि जुटाई जा चुकी है, लेकिन लक्ष्य अभी भी दूर है। गुरुवार की रात भावुक कर देने वाले एक कार्यक्रम में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एकत्रित की गई राशि अनीका के माता-पिता को सौंपी। माता-पिता की आँखों में अपनी बेटी को बचाने की उम्मीद और समाज के प्रति कृतज्ञता साफ झलक रही थी। पेटलावद के इस सामूहिक प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि मानवता आज भी जीवित है और यदि समाज ठान ले, तो संसाधनों का बड़ा से बड़ा पहाड़ भी छोटा पड़ जाता है। अब उम्मीद की जा रही है कि शेष राशि भी जल्द ही एकत्रित हो जाएगी और अनीका को समय पर इलाज मिल सकेगा।
*नगरवासियों को सलाम*
हमेशा सुख दुख के साथी नगरवासियों ने एक बार फिर से अपनी जिंदादिली दिखाई हे गर्व हे मां अहिल्या कि इस धर्मनगरी पर , नगरवासियों हौसले ओर जज्बे को हमारा सलाम।

.jpg)




.jpg)
















