26 अप्रैल को देश की दूसरी*और प्रदेश की पहली भव्य 'मेवानगरी' का होगा शिलान्यास

Breaking Ticker

26 अप्रैल को देश की दूसरी*और प्रदेश की पहली भव्य 'मेवानगरी' का होगा शिलान्यास

 *पेटलावद में रचेगा इतिहास*

*26 अप्रैल को देश की दूसरी*और प्रदेश की पहली भव्य 'मेवानगरी' का होगा  शिलान्यास*

(मनोज पुरोहित)


पेटलावद। मालव भूषण तपोनिष्ठ आचार्य देव श्री नवरत्नसागरसूरीश्वरजी महाराज साहेब की पावन प्रेरणा और युवा हृदय सम्राट आचार्यदेव श्री विश्वरत्नसागरसूरीश्वरजी महाराज साहेब के आशीर्वाद से पेटलावद की धरा पर एक ऐतिहासिक धार्मिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भैरव की असीम कृपा और गादिपति श्री सुमितजी पीपाड़ा के मार्गदर्शन में यहाँ विश्व की दूसरी और मध्य प्रदेश की पहली भव्य 'मेवानगरी' का निर्माण होने जा रहा है। इस गौरवशाली परियोजना के भूमि पूजन और शिलान्यास के लिए 26 अप्रैल 2026, रविवार को एक विशाल मंगलमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


आयोजन की शुरुआत रविवार प्रातः 7:30 बजे

नवकारसी का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 8:00 बजे  दामोदर कॉलोनी से निकलने वाले भव्य वरघोड़े (शोभायात्रा) के साथ होगी। 


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रातः 11 बजे होने वाला 'श्री फल शिलान्यास' एवं 'खनन मुहूर्त' रहेगा, जिसमें विधि-विधान के साथ दादा की इस पावन भूमि का पूजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए सकल श्रीसंघ को आमंत्रित किया गया है। दोपहर 12:00 बजे सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था 'दादा की भूमि' स्थल पर ही की गई है।

श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी ने विशेष रूप से यह निवेदन किया है कि धार्मिक मर्यादा और परंपरा को देखते हुए सभी श्रद्धालु कार्यक्रम में काले वस्त्र पहनकर न आएं। इस भव्य आयोजन को लेकर पेटलावद सहित संपूर्ण मालवा क्षेत्र के जैन समाज और दादा के भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गादिपति श्री सुमितजी पीपाड़ा ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"