आईजी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम*

Breaking Ticker

आईजी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम*

 *आईजी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम*

*दिया शत प्रतिशत परिणाम, किया क्षेत्र को गौरवान्वित,मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।गत दिनो माशिम ओर सीबीएसई ने कक्षा 10 वीं ओर 12 वीं को परिणाम जारी किए हे। 

*संस्थान की मेहनत का निकला सार्थक परिणाम*

इन परिणामों में   क्षेत्र के छात्र छात्राओं के लिए आदर्श संस्थान के रूप में दर्ज आईजी पब्लिक स्कूल बदनावर का कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा l ओर आई जी पब्लिक स्कूल छात्र छात्राओं की इस सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया हे।

*ये रहे उत्कृष्ट परिणाम*


 कक्षा 12 वीं में दर्ज 18 बच्चों में से 14 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया  है l ज्ञात हो कि  संस्था की कक्षा 12वीं की यह पहली बेच रही जिसने अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि प्राप्त कर सराहनीय कार्य किया है l वाणिज्य संकाय में सुश्री हर्षिता -श्री गजेंद्र जी जायसवाल ने 91.4% अर्जित कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही  युवराज -श्री लोकेन्द्रसिंह जी चावड़ा ने 85.2%  सुश्री अनुबाला-श्री दशरथ जी सिर्वी ने 78.4% अंक प्राप्त किए  l वहीं विज्ञान संकाय में सुश्री शानू -श्री कैलाश जी पांचाल ने 83% के साथ संस्था में प्रथम सुश्री विद्या- श्री भरत लाल परमार ने 79% ओर सुश्री इशिका- श्री भूपेंद्र जी भाटी ने 76.2% के साथ सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लैपटॉप विनर बने l इसी के साथ कक्षा 10वीं बोर्ड के नौनिहाल भी कहा पीछे रहने वाले है l संस्था में दर्ज 42 बच्चों में से 35 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त  कर गौरांवित किया l जयदीप - श्री रामलाल जी पाटीदार ने 96% के साथ बदनावर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं l सुश्री साधना - श्री सवे सिंह जी दांगी ने 95% सुश्री चाहत - श्री परसराम दांगी 93.4% विवेक - श्री निलेश पाटीदार 90.4%  अनीश - श्री अशोक प्रजापत 89% सुजल - श्री कमल जाट 87% सुश्री मेघा - श्री अभय सिंह दांगी 84% सुश्री उर्वशी - श्री महेंद्र जी पाटीदार 84%  पीयूष-श्री विक्रम डांगी 83.4% पुष्पेंद्र - श्री राजेंद्र सिंह पंवार 83% इस प्रकार सभी बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना अपने माता-पिता का संस्था का और क्षेत्र का नाम गौरांवित किया है l


*सफलता का श्रेय परिजनों ओर आईजी पब्लिक स्कूल को*


 छात्रों की उपलब्धि पर उत्कृष्ट  परिणाम देने वाले स्टूडेंट ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने परिजनों ओर आईजी पब्लिक स्कूल को देते हुए धन्यवाद  ज्ञापित किया हे, वही  आईजी पब्लिक स्कूल की संचालक श्रीमती मंजू जी सीरवी ओर श्री गिरधारील लाल जी सीरवी ओर आईजी पब्लिक स्कूल परिवार ने  सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की गई l

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"