युवती को ब्लैकमेल करने वाले नशेड़ी युवक मयंक बेरागी पर इंदौर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज*

Breaking Ticker

युवती को ब्लैकमेल करने वाले नशेड़ी युवक मयंक बेरागी पर इंदौर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज*

 *युवती को ब्लैकमेल करने वाले नशेड़ी युवक मयंक बेरागी पर इंदौर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज*

*गरीबों कि लाश पर महल खड़ा करने वाले करोड़पति  नवीन बेरागी ओर समाजसेवा कि आड़ में रॉब जमाने वाली लक्ष्मि बेरागी के बिगड़ैल ओलांद ने किया शर्मसार*

*रसूखदारो के खिलाफ आवाज उठाने  वाली युवती के हौसले को सलाम, परिवार कर रहा सुरक्षा की मांग*

*किस तरफ जा रहा सभ्य समाज*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। एक तरफ हमारे क्षेत्र की  युवा प्रतिभाओं ने अपनी योग्यता के दम पर  हमारे क्ष्रेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया  है, वहीं कुछ युवाओं ने  अपनी हरकतों से हमे शर्मशार करते हुए इस क्ष्रेत्र के नाम को कलंकित करने का कुत्सित प्रयास भी किया हे । ताजा मामला एक ऐसे कथित रूप से  नशेड़ी युवा का जिसके खिलाफ इंदौर पुलिस ने  गम्भीर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है, वही इस युवा कि हरकतों को बढ़ावा देने का आरोप युवा के करोड़पति माता -पिता पर लग रहा है ।


*पुलिस कार्यवाही से मचा हड़कंप*

दरअसल तीन दीन पर पेटलावद भंवरकुआ पुलिस थाने कि टीम स्थानीय  पेटलावद पुलिस के सहयोग  ने नगर के बामनिया रोड निवासी मयंक पिता नवीन बेरागी को पूछताछ हेतु स्थानीय निवास पर दबिश दी । तो पूरे क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया ।


*ब्लेकमेल कर बना रहा था दबाव*

पुलिस थाना भवरकुआ से मिली जानकारी के अनुसार थाने में पेटलावद निवासी मयंक पिता नवीन बेरागी नामक युवक पर पेटलावद निवासी इंदौर मे अध्यनरत युवती ने  एफआईआर दर्ज करवाई जिसमे उक्त युबक के द्वारा युवती को लगातार ब्लेकमेल करते हुए दबाव बनाकर फ़ोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी मयंक पिता नवीन बेरागी बामनिया रोड के विरुद्ध दिनाक 26/02/26 को बीएनएस 2023 की धारा 78(2) ,351(3)  के तहत  मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी ओर जांच पड़ताल कि कारवाही तेजी से की जा रही है। 

*औलाद कि हरकतो को बढाबा देता रसूखदार परिवार की जन्म कुंडली मे भी क़ई दोष*

आपको बता दे की नगर का नाम  इंदौर  जैसे महानगर मे कलंकित करने वाले युवक मयंक के पिता   प्रसिद्ध भूमाफिया सरकारी, आदिवासी ओर मंदिरों कि जमीनों की हेराफेरी करने वाले नवीन उर्फ ननटिया बेरागी कि  लापरवाही के चलते गत वर्ष निर्माणाधीन 

टाकीज कि बिल्डिंग गिरने से  दो मासूम लोगो की मौत हो गयी थी,वही माता लक्ष्मी बेरागी नगर की समाजसेवी संस्था के बडे पद पर बैठकर अपनी रसूख के बल पर अपने पति और बेटे के बचाव के लिये ना ना प्रकार के हथकंडों को अपना रही है,इसके अलावा मामा घनश्याम बेरागी पूर्व प्रचार्य शाश्किय महावीर विद्यालय पेटलावद पर भी कालेज में बड़े  करप्शन के आरोप लगे है ।

*करोडपति समाजसेवी माता पिता , मामा बना रहे दबाव*

इस पूरे मामले का रोचक पहलू यह भी है कि अपने बिगड़ैल  नशे के आदि पुत्र कि गलतियो पर शर्मशार होने कि बजाय अपने औलाद कि हरकतो को शह देते हुए  युवक के पिता नवीन बेरागी ओर माता लक्ष्मी ओर भाई घनश्याम बेरागी के साथ मिलकर युवती ओर उसके परिजनों पर  दबाव बनाते हुए धमकाया जा रहा हैओर जबरन शादी करवाने की बात कही जा रही है।  जिसके  चलते युवती ओर उनके परिजन तनावग्रस्त है।और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे है।

*युवती के साहस को सलाम*

वही पूरे परिवार के इस कृत्य के खिलाफ झुकने कि बजाय  युवती ने  कानून की शरण लेकर नगर को कलंकित करने वाले इस युवक ओर पूरे परिवार के खिलाफ कार्यवाही करके हिम्मत ओर हौसले का परिचय दिया है, नगर कि इस बेटी के जज़्बे को सलाम।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"