*तेजस्व रजनीकांत शुक्ला ने हैदराबाद में लहराया जीत ओर सफ़लता का परचम*
*देश की ख्याति प्राप्त शेफ प्रतियोगिता मे लेकर हिस्सा बढ़ाया गोरव*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद ।हमारे क्षेत्र कि प्रतिभाओं अपनी मेहनत ऑर योग्यता के दम पर इस अंचल का नाम रास्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर तक गौरवांवित किया है।
*केरियर चुनाव में युवाओं को मिल रहे विकल्प*
युवाओ को अपने किसी क्षेत्र में अपने कैरियर के चुनाव के समय एक विकल्प भी रखना चाहिए इस बात को ग्रामीण परिवेश से निकले युवा तेजस्व
रजनीकांत शुक्ला ने सिद्ध किया ।
*क्षेत्र को किया गौरवान्वित*
रायपुरिया के निवासी और सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल पेटलावद से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कर अपने पलकों की मंशा अनुसार कोटा रहकर नीट की तैयारी की लेकिन दो प्रयास के बाद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिलने पर तेजस्व ने अपने शौक पाककला को अपना कैरियर बनाने का फैसला किया और हैदराबाद के कुलिनरी एकेडमी ऑफ इंडिया में प्रवेश लिया और उस्मानिया यूनिवर्सिटी से अपनी शेफ की डिग्री कर रहे है अभी तक पूरे हुए पांचों सेम में कॉलेज टॉप किया और अपने लास्ट सेम के बाद रेडिसन ब्लू चेन्नई से सीनियर मैनेजर के पद से अपने कैरियर की शुरुवात करेंगे ।
*हैदराबाद में जीत कर सफलता कि अर्जित*
तेजस्व ने अभी हाल में ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है उन्होंने भारत की सबसे बड़ी शेफ एसोसिएशन
*साउथ इंडियन शेफ एसोसिएशन (SICA)* द्वारा चेन्नई में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित *कुलिनरी ओलंपियाड* में जहां देश के बड़े बड़े दिग्गज शेफ ने हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में *शेफ तेजस्व रजनीकांत शुक्ला* ने अपने *कॉलेज CAI हैदराबाद* के लिए *प्रथम स्थान प्राप्त कर 1,00,000 रुपए का इनाम जीता।*
*सफलता का श्रेय परिजनो को*
तेजस्व से बात करने पर उन्होंने बताया कि पहले मैं ने डॉक्टर बनने के लिए प्रयास किया लेकिन सफल नहीं होने पर मैं ने अपने शौक को कैरियर के रूप में चुना जिसमें मेरे पालकों ने भी मुझे पूर्ण सहयोग किया । विदित हो कि श्रेय के पिता श्री रजनीकांत जी शुक्ला क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी ओर वरिष्ठ ,जाने माने पत्रकार और गायत्री मंदिर ट्रस्ट ओर लायंस क्लब सेंट्रलब से जुडकर धर्म कर्म में अग्रणी है,वही माता श्रीमती मंजू जी शुक्ला रायपुरिया कन्या विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ है जिनकी प्रेरणा, सहयोग ओर आशीर्वाद से पुत्र श्रेय शुक्ला ने उक्त उपलब्धि हासिल की है।
*मिल रही बधाई*
तेजस्व रजनीकांत शुक्ला कि इस उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज पेटलावद, लायंस क्लब सेंट्रल, शिक्षक संघ,बीमा अभिकर्ता संघ ,गायत्री शक्ति पीठ मंदिर ट्रस्ट , व्यापारी संघ, पत्रकार संघ, अभिभाषक संघ, राजगोर ब्राह्णण समाज, सहित परिजनों, जनप्रतिनिधियों, ने बधाई देकर शुभकामनाएं दीं ओर उज्जवल भविष्य की कामनायें कि हे।

.jpg)

.jpg)
















