*करणी सेना महिला ईकाई ने मनाया धूमधाम से फाग उत्सव*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद । नगर में करणी सेना महिला इकाई ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव, भूतेश्वर महादेव मंदिर में दिखा भक्ति और उल्लास का संगम
पेटलावद (झाबुआ)। करणी सेना परिवार द्वारा टीम जीवन सिंह शेरपुर दादा हुकुम, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता जितेंद्र सिंह सोलंकी जीजा हुकुम एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रितु मौर्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार पेटलावद स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पारंपरिक फाग उत्सव श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चांदनी संजय सिंह चौहान ने किया, जबकि तहसील अध्यक्ष हर्षिता रोहित चंद्रावत की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन में करणी सेना महिला इकाई की मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में गरिमामयी सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, फाग गीत, रंग-गुलाल और पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया गया। सभी उपस्थितजनों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
*इनकीं रही उपस्थिति*
इस अवसर पर शकुंतला चौहान, रेखा सोलंकी, लक्ष्मी चौहान, साधना राठौर, अनीता राठौर, पूजा चौहान, वर्षा चौहान, मेघा गोड, रूप कुंवर राठौर, चंचल चौहान, कौशल राठौर, ममता, अनसूया टाक, निर्मला चंद्रावत, सुनीता गोड सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देना रहा। फाग उत्सव के रंगों से सजा यह आयोजन संगठन की मजबूती, मातृशक्ति की सक्रिय भूमिका और सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

.jpg)

.jpg)
















