*संस्कृत में छपवाया आमंत्रण पत्र किया देवभाषा को सम्मानित, कई राज्यों के रसोइयों ने परोसा लजीज व्यंजन*

Breaking Ticker

*संस्कृत में छपवाया आमंत्रण पत्र किया देवभाषा को सम्मानित, कई राज्यों के रसोइयों ने परोसा लजीज व्यंजन*

 *सास  ससुर ने नववधु को  गृहलक्ष्मी मान पखारे  पैर  दिया समाज को बड़ा संदेश*

*संस्कृत में छपवाया आमंत्रण पत्र किया देवभाषा को सम्मानित, कई राज्यों के रसोइयों ने परोसा लजीज व्यंजन*

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुभकामना पत्र से शर्मा  परिवार का शुभ विवाह में लगे चार चांद हुआ सोने पे सुहागा*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद ।विश्व पटल पर पेटलावद के नाम को जगमगाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषी,पूर्व पार्षद, वरिष्ठ सराफा व्यापारी डॉ.अशोक शर्मा व सौ अलका के सुपुत्र डॉ सिद्धार्थ शर्मा की शुभ विवाह  इंदौर के श्री मुकेश जी व मीना जी डुंगरवाल की सुपुत्री पल्लवी के साथ दिनांक 11 मार्च 2026 के पेटलावद में सम्पन्न हुआ।

*अनूठा विवाह बना चर्चाओं का केंद्र*

इस आदर्श विवाह समारोह में हुए कई शुभ व शास्त्रोक्त प्रसंग चर्चा के विषय बने हुए हैं जिसमे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बधाई व शुभकामनाएं संदेश प्रमुख है।


*देश के कई राज्यों से पधारे अतिथियों के लिए  कई रसोइयों ने परोसे लज़ीज व्यंजन*

इस विवाह आयोजन में पारंपरिक रिश्तेदारों व समाज जन , गणमान्य नागरिकों व नगरवासियों के अलावा भी देश के कौने कौने से   गुवहाटी से लेकर राजकोट तक 

अमृतसर से लेकर हैदराबाद तक के 

हर धर्म व जाति के मेहमानों ने आकर  वरवधु को आशीर्वाद दिया वहीं  इन अतिथियों के लिए देश के अलग अलग क्षेत्र से आये रसोईयों द्वारा जायकेदार  ओर पारंपरिक व्यंजनों को परोसा गया ।


*गृह लक्ष्मी नववधू के सास ससुर ने पखारे पैर*11पंडितों ने करवाया विवाह*


प्रायः विवाह के समय वधू के माता-पिता द्वारा दामाद के पैर प्रक्षालन किया जाता है किंतु इस विवाह में डॉ.अशोक शर्मा व श्रीमती अलका शर्मा द्वारा अपनी पुत्रवधू के पैर प्रक्षालन कर अपने कुटुंब की लक्ष्मी का आह्वान किया गया,

 शास्त्रोक्त विधि पूर्वक आचार्य योगेशजी शर्मा, युवा पंडित भविष्य जी शर्मा सहित उज्जैन से पधारे 11 पंडितों द्वारा शंखनाद के साथ मंत्रोच्चार के मध्य वरमाला की परम्परा विधिवत की गई,

बारात भी बनी रही चर्चा का विषय बाग जिला धार से आए अनेक आदिवासी भाई बहन द्वारा पारंम्परिक वाद यंत्र व नृत्य की प्रस्तुति के साथ निकली बारात,

*संस्कृत में छपवा कर निमंत्रण दिया निमंत्रण कर रहा देवभाषा को सम्मानित*

उल्लेखनीय हे कि हमारी देवभाषा संस्कृत में शर्मा परिवार ने आमंत्रण पत्र छपवा जो  प्राय पढ़ने में विशेष रूप से आकर्षक ओर अनूठा होकर मेहमानों ने मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा की।


*पीएम मोदी का शुभकामना पत्र सोने पे सुहागा*


इस  शुभ आयोजन में उस समय चार चांद लग गए जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी को शर्मा परिवार द्वारा भेजे गये निमंत्रण पत्र पर प्रधानमंत्री  मोदी का आशिर्वाद पत्र की प्राप्त   हुआ जिसने इस आयोजन की शोभा दुगुनी कर दी । शर्मा परिवार के इस आयोजन की मंगलमयी बधाई।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"