नववर्ष के शुभारंभ पर सर्व हिन्दू समाज ने निकाली भव्य प्रभातफेरी*

Breaking Ticker

नववर्ष के शुभारंभ पर सर्व हिन्दू समाज ने निकाली भव्य प्रभातफेरी*

 *नववर्ष के शुभारंभ पर सर्व हिन्दू समाज ने निकाली भव्य प्रभातफेरी*

*देकर सूर्य को अर्ध्य करी सूर्य उपासना, विश्व मंगल की करी कामना*

*डॉ दादूजी महाराज संस्थान ने किया स्वागत,स्वल्पाहार*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकम को नवसंवतसर गुड़ी पड़वा के दिन से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ होता है ।इस बार 19 मार्च गुरुवार से इस हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ हुआ ।

*सर्व हिन्दू समाज ने निकाली भव्य प्रभातफेरी*

एक ओर जहाँ आज घर घर भक्तों की आराध्य देवी माँ अम्बा का  नवरात्रि उत्सव ओर स्थापना की जा रही हे , वहीं इस शुभ नववर्ष के शुभारंभ पर सर्व हिन्दू समाज पेटलावद के नेतृत्व में नगर की धर्म प्रेमी जनता ने नववर्ष की शुभ बेला पर प्रभात फेरी निकाल कर किया ।


*राम नाम  के जयघोष  से गूंजा गगन*

सर्व हिन्दू समाज के आव्हान ओर नेतृत्व में नगरवासियों  ने प्रात: सूर्योदय  के समय प्रभातफेरी निकाली, स्थानीय नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई उक्त प्रभातफेरी नगर के मुख्य मार्गों चौराहों से होकर गुजरी जय राम श्री राम के भजनों ओर जयघोष से निकली इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवक ,गणमान्य नागरिक शामिल हुए । कई स्थानों पर प्रभातफेरी का स्वागत भी किया गया।


*सामूहिक रूप से की सूर्य उपासना दिया अर्ध्य*

 नगर में होकर निकली प्रभातफेरी पुनः समापन स्थल नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची , तत्पश्चात समस्त नगरवासियों ने हिन्दू मान्यताओं  ओर परम्परा अनुसार सामूहिक सूर्य उपासना करते हुए  भगवान सूर्य को जल चढ़ाकर अर्ध्य दिया ओर विश्वमंगल की कामना की।


*दादूजी महाराज संस्थान ने करवाया स्वल्पाहार*

इस शुभ अवसर पर प्रभातफेरी में आये नगरवासियों को नगर की धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के सदस्यों ने स्वागत करते हुए स्वल्पाहार करवाया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"