श्री बजरंग रामायण मंडल के तत्वाधान में अंतरराज्यीय पंचम सुंदरकांड प्रतियोगिता 18मार्च को*

Breaking Ticker

श्री बजरंग रामायण मंडल के तत्वाधान में अंतरराज्यीय पंचम सुंदरकांड प्रतियोगिता 18मार्च को*

 *श्री बजरंग रामायण मंडल के तत्वाधान में अंतरराज्यीय पंचम सुंदरकांड प्रतियोगिता 18मार्च को*

*भव्य आयोजन आकर्षक पुरस्कार  हुआ पोस्टर विमोचन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।सन 60 के दशक से संचालित श्री बजरंग रामायण मंडल द्वारा मंडल के सदस्य स्वर्गीय मंगल भट्ट की स्मृति में एवं हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर  दिनांक 18 मार्च 2026 बुधवार को नगर के सुंदर मैरिज  गार्डन में शाम को अंतरराज्यीय सुंदरकांड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।


*06दशकों से अनवरत जारी*04 बार आयोजित हो चुकी प्रतियोगिता*

लगभग 6 दशकों से भी पुराने इस मंडल द्वारा पूर्व में भी 4 बार ऐसी प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है,, इस वर्ष यह पांचवीं सुंदरकांड प्रतियोगिता आयोजित होना है,, जिसमें प्रतिभागी के रूप में सुखसर गुजरात, सुठालिया ब्यावरा, बिजयनगर (अजमेर) राजस्थान, बरमंडल (प्रतापगढ़) राजस्थान, अलीराजपुर एवं धामनोद निमाड़ के सुंदरकांड मंडल भाग लेंगे,,, सभी मंडल 10 दोहों का गायन करेंगे जिनका श्रवण कर निर्णायक द्वारा क्रमशः स्थान व पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे,।


*होंगे आकर्षक पुरस्कार*

प्रथम स्थान प्राप्त मंडल को 22222 स्व. मीठालाल नंदलाल अग्रवाल की स्मृति में,, द्वितीय पुरस्कार 15555 स्व.मोहनलाल चोयल रूपगढ़ की स्मृति में,, तृतीय पुरस्कार 11111 स्व.डॉ.देवेंद्र प्रसाद जी भट्ट की स्मृति में, चतुर्थ पुरस्कार 7777 स्व.रघुवीरसिंह जी गौड़ की स्मृति में,, पांचवां पुरस्कार 6666 स्व. पुरुषोत्तम जी सामवेदी की स्मृति में,, एवं अंतिम स्थान प्राप्त छठवां पुरस्कार 5555 स्व. विजय कुमार देवड़ा की स्मृति में प्रदान किए जायेंगे ।

*होगा भव्य आयोजन लेवे धर्म लाभ*


अतिथि एवं निर्णायक के रूप में ग्वालियर के प्रसिद्ध लेखक एवं सुंदरकांड वक्ता श्री अंकित जी शर्मा उपस्थित रहेंगे,,, आप प्रतियोगिता पूर्व गणेश वंदना और हनुमान चालीसा भी करेंगे,, मंडल के सदस्यों द्वारा दिनांक 5 मार्च गुरुवार को प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन कर सभी से इस प्रभु भक्ति में पधारने हेतु निवेदन किया गया है ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"