*सुवासरा में पहली बार नारी शक्ति रत्न एवं कलमवीर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन*
*सृष्टि के प्रथम पत्रकार नारद मुनि :::आचार्य जैमिन जी*
मनोज उपाध्याय
सृष्टि के सर्वप्रथम पत्रकार नारद मुनि हुए जिन्होंने पूरे ब्रह्मांड में अपनी पत्रकारिता को लेकर शुरूआत की उक्त उद्बोधन सुवासरा पत्रकार सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर आचार्य जैमिन शुक्ला ने कहे उन्होंने प्रथम पत्रकार के रूप में नारद मुनि का व्याख्यान करते हुए बताया कि सर्वश्रेष्ठ पहले नारद मुनि ने पत्रकारिता की शुरुआत की एवं कई लोगों में उन्होंने पत्रकार के पत्रकारिता की भूमिका निभाई इस के चलते हैं आप सभी पत्रकार का अपना फर्ज पूरा कर रहे हैं ऐसे ही आप समाज की सेवा करते रहें एवं स्वच्छ पत्रकारिता करते रहे,
*पहली बार सुवासरा में पत्रकार महाकुंभ*
मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील के नगर सुवासरा में पहली बार अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ के तत्वावधान में एक विशाल महाकुंभ के रूप में नारी शक्ति रत्न एवं कलमवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित संत शिरोमणि रविदास शासकीय सिविल अस्पताल के समीप शासकीय महाराणा प्रताप महाविद्यालय
परिसर में संपन्न हुआ। *यह आयोजन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय ओ सिंह पंसोरिया, संयोजक पंकज बैरागी, राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार पाठक,एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जया बघेल ,राष्ट्रीय महासचिव शारदा चौहान सैनी के मार्गदर्शन के नेतृत्व में हुआ*
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदन के साथ किया गया।
*नन्हे बालक रुद्र शर्मा दी प्रतुति*
इसके पश्चात ग्राम पंचायत गुराड़िया प्रताप की सीमा में स्थित चौराहे वाले बालाजी मंदिर के पास अरुण शर्मा के सुपुत्र रूद्र शर्मा द्वारा सुंदरकांड पाठ कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुवासरा नगर में पहली बार इस प्रकार का नारी शक्ति रत्न एवं कलमवीर सम्मान समारोह आयोजित होना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों एवं विधवा महिलाओं का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है और ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इसमें नारी शक्ति एवं कलमवीरों की सक्रिय सहभागिता प्रशंसनीय है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि सुवासरा में ऐसे सामाजिक और प्रेरक आयोजनों की निरंतरता सराहनीय है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला ने अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे जिले में अपनी तरह का पहला और प्रभावशाली आयोजन बताया। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दरबार सिंह मंडलोई (तरनोद) ने कार्यक्रम के संयोजक पंकज बैरागी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शामगढ़ नगर परिषद की श्रीमती कविता यादव ने भी आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए अन्य नगरों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में सुवासरा नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष महेश मादलिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता बालाराम परिहार, पोरवाल युवा संगठन नगर अध्यक्ष भरत मादलिया, अखिल भारतीय मालवीय मेहर समाज के तहसील अध्यक्ष शंकरलाल मेहर, समाजसेवी उत्सव जैन सुख शांति मेडिकल सीतामऊ, भाजपा युवा नेता किशोर पाटीदार एवं आदेश पाटीदार, श्रीमती सुषमा कंवर सरपंच घसोंई, समाजसेवी ममता सालवी,नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया, सुश्री हेमा निरंजनी एडवोकेट के द्वारा पंकज बैरागी की सराहना करते हुए उनका समर्थन किया गया एवं विधायक प्रतिनिधि श्रीमती संगीता काला सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
*कलम वीर ,शक्ति रत्न का हुआ सम्मान*
देश के विभिन्न राज्यों से आए कलमवीरों एवं नारी शक्ति प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की, जिनमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश के अनेक प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी अतिथियों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया।
*हुई नियुक्ति*
कार्यक्रम की विशेष झलकियों में महिला इकाई की जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती माधवी बैरागी की नियुक्ति, सुवासरा तहसील अध्यक्ष पद पर श्रीमती कीमी चौधरी की नियुक्ति, नगर में पहली बार महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन तथा सफाई कर्मियों व विधवा महिलाओं का सम्मान प्रमुख रहा। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन भी किया गया।
सरस्वती वंदना श्रीमती मेघा बैरागी; (भीलवाड़ा) द्वारा प्रस्तुत की गई, वहीं दीप प्रज्वलन नगर परिषद की महिला सफाई कर्मी श्रीमती सोहनबाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवम फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज काला एवं श्रीमती मेघा बैरागी भीलवाड़ा ने किया एवं श्रीमती सुनीता सोनी द्वारा एक प्रेस नोट के माध्यम से दी गई|
*इनकी रही विशेष उपस्थित*
🌸 कार्यक्रम में आमंत्रित विशेष पत्रकार अतिथिगण 🌸
मान. नवीनचंद्र जी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव (नई दिल्ली)
मान. राजेश जी वर्मा, उज्जैन (मध्यप्रदेश)
मान. अनिल जी सैनी, कोटा (राजस्थान)
मान. श्रीमती शारदा जी चौहान सैनी, जयपुर (राजस्थान)
मान. श्रीमती सरोज जी यादव, उज्जैन (मध्यप्रदेश)
मान. श्रीमती मोनिका जी शर्मा, उज्जैन (मध्यप्रदेश)
मान. श्रीमती उषा सिंह जी, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
मान. श्रीमती रीना मसीहा, रुड़की (उत्तराखंड)
मान.श्रीमति नीतू गुप्ता खरगोन (मध्यप्रदेश दिल्ली)
मान. श्रीमती वैशाली जी आचार्य, खरगोन (मध्यप्रदेश/दिल्ली)
मान. विवेक जी शर्मा (नई दिल्ली)
मान. जगन प्रसाद जी तहरिया, विशेष संवाददाता, आगरा (उत्तर प्रदेश)
मान. शिवमंगल सिंह जी परमार, बड़नगर, उज्जैन (मध्यप्रदेश)
मान. धर्मेन्द्र जी परमार, खाचरोद (मध्यप्रदेश)
मान. सुरेन्द्र जी पुरोहित, आगर मालवा (मध्यप्रदेश)
मान. विजय जी हलदार, खरगोन (मध्यप्रदेश)
मान. रविन्द्र जी वर्मा, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
महिमा बैरागी
कार्यक्रम का सफल संचालन शिवम फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज काला एवं श्रीमती मेघा बैरागी भीलवाड़ा ने किया एवं श्रीमती सुनीता सोनी ने किया आभार पंकज बैरागी संयोजक ने माना

.jpg)








.jpg)
















