*जावेद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी ,*
*भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के जिला अध्यक्ष नियुक्त
मनोज उपाध्याय
झाबुआ । भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अनुशंसा पर भारतीय पत्रकार संघ एआईजे मप्र इकाई का प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा भारतीय पत्रकार संघ एआईजे मप्र के झाबुआ का ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर AIJ यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन एवं अनेक शुभ चिंतकों, पत्रकार साथी, स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति ने शुभ कामनाएं दी हैं।
भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) की मध्यप्रदेश के झाबुआ ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं जावेद खान अत्यंत कृतज्ञता एवं विनम्रता के साथ अपना भाव प्रकट करता हूँ। इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु मैं हृदय से राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई व भारतीय पत्रकार संघ एआईजे मप्र इकाई का प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू का सादर आभार, वंदन एवं अभिनन्दन करता हूँ,जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी हैं।
पत्रकार जावेद खान ने आगे कहा कि मैं यह गर्वपूर्वक साझा करना चाहता हूँ कि एआईजे के स्थापना काल से मुझे इस संगठन से जुड़कर विभिन्न दायित्वों एवं पदों पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।इन वर्षों में एआईजे ने मुझे पत्रकारिता के मूल्यों, संगठनात्मक अनुशासन, संघर्ष, सहयोग और सेवा समर्पण का वास्तविक अर्थ सिखाया है। एआईजे केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता का सशक्त मंच है।यह संगठन निडर पत्रकारिता, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शोषण व दमन के विरुद्ध संघर्ष, तथा ग्रामीण-आदिवासी अंचलों तक पत्रकारों की आवाज़ पहुँचाने के लिए सतत समर्पित है।
आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मेरा संकल्प है कि मैं संगठन की गरिमा को और सशक्त करूँ, सभी साथियों को साथ लेकर चलूँ, और पत्रकार हित, एकता एवं कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँ।
*भारतीय पत्रकार संघ AIJ मप्र ईकाई में हुई नियुक्तियां। मप्र के सभी 55 जिलों में संगठन का होगा विस्तार। संपूर्ण मप्र में पत्रकार भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के बैनर तले होगे संगठित।*
*नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
*नव नियुक्त पदाधिकारी जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत सक्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़े।*
1- श्री सूरज गौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष उन्हेल जिला उज्जैन
2- श्री अशोक मांझी प्रदेश सचिव टांडा जिला धार
3- श्री विशाल नामदेव प्रदेश सह सचिव बाग जिला धार
4- श्री जावेद खान जिलाध्यक्ष झाबुआ
5- श्री राजेन्द्र योगी जिलाध्यक्ष देवास बागली
6- श्री जमना प्रसाद चौबे जिलाध्यक्ष दमोह
7- श्री ब्रिजेश पाठक जिलाध्यक्ष शिवपुरी
8- श्री जितेन्द्र शर्मा तहसील अध्यक्ष पिपरिया होशंगाबाद
9- श्री शाहिद कुरैशी तहसील अध्यक्ष भांडेर जिला दतिया
10- श्री लोकेंद्र बैरागी तहसील अध्यक्ष सरदारपुर जिला धार
11- श्री कमलेश वैष्णव जिला उपाध्यक्ष धार
12- श्री दीपक विश्वकर्मा जिला सचिव धार
सभी सम्माननीय पदाधिकारियों का AIJ परिवार में हार्दिक स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया।

.jpg)

.jpg)
















