*सतत विकास के लक्ष्य के साथ जनपद में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण*

Breaking Ticker

*सतत विकास के लक्ष्य के साथ जनपद में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण*

 **सतत विकास के लक्ष्य के साथ जनपद में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।जनपद स्तरीय सतत विकास के लक्ष्य एलएसडीजी (LSDG) व 9 थीम विषय पर प्रशिक्षण*

दिनांक 26/02/2026 से 27/02/2026 को 02 दिवसीय जनपद पंचायत पेटलावद मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती दीप प्रज्वलित व माला अर्पण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया, *खंड पंचायत अधिकारी श्री ज्ञानसिंह चौहान सर* द्वारा सतत विकास के लक्ष्य अंतर्गत एलएसडीजी (LSDG) व  9 थीम विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।


*टीआरआई (TRI) संस्था से रोहित यादव सर* ई ग्राम स्वराज पोर्टल  एलएसडीजी (LSDG) के 9  थीम पर  पहलू: पर प्रशिक्षण दिया जैसै

सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण (LSDG) पंचायत स्तर पर विकास को गति देने के लिए 9 मुख्य विषयों थीम पर आधारित है। इन थीमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, लैंगिक समानता, बुनियादी ढांचे, सुशासन, और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना

*आरजीएसए(RGSA)बीसी अनसिह अरड द्वारा* उपस्थित सभी प्रतिभागियों को थीम  सुशासन वाला गांव - पारदर्शी और जवाबदेह पंचायत प्रशासन। और महिला-हितैषी पंचायत महिलाओं के लिए समान अधिकार, स्वास्थ्य और निर्णय लेने में भागीदारी पर प्रशिक्षण दिया ।जिसमें ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, मोबिलाईजर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता, आदि उपस्थित रहे। एमआरपी खेलसिंह हटिला और फ्रांसीस डामर द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर टीएमपी पोर्टल से सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाए ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"