, ,,,,फिर लगी टचिंग ग्राउंड में आग,,,
मनोज उपाध्याय
थांदला के समीप पेटलावद रोड नवोदय स्कूल के पास नगर परिषद की टचिंग ग्राउंड में फिर से लगी आग आग ने विकराल रूप लिया आपको बता दे की टचिंग ग्राउंड जो है नवोदय स्कूल के समीप बना हुआ है जहां पर नवोदय स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ निवास रत हैं आए दिन यहां पर आग लग जाती है थांदला नगर की सबसे बड़ी समस्या पर निजात टचिंग ग्राउंड की अभी तक नहीं मिल पाई है जिसके पीछे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि भी कोई ठोस कदम नहीं उठा नहीं पा रहे हैं जिससे नवोदय के स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है
प्रत्यदर्शियों का कहना है कि आग काफी फैल चुकी है थांदला फायर ब्रिगेड से आग बुझाने प्रयास किया मगर फिर भी आग पर काबू नहीं हो पाया नगर परिषद अधिकारी कमलेश जायसवाल को इस बारे में जैसे ही पता चला तत्काल उन्होंने नगर परिषद के अलग कर्मचारियों को भेजो एवं आग बुझाने का प्रयास किया गया मेघनगर से फायरब्रिगेड बुलवाए गए हैं आग लगने का कारण आज्ञात है जल्दी आग को बुझाने का प्रयास जारी है

.jpg)

.jpg)
















