*मातृशक्ति जिला सयोंजीका संगीता देवेश त्रिवेदी ने दिल्ली में सम्मानित होकर किया क्षेत्र को गौरवान्वित*
*पीड़ित मानवता , गोसेवा ओर सनातन कि सेवा कर बनी महिलाओं के लिये प्रेरणा*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। विश्व हिंदू परिषद , गोरक्षा विभाग द्वारा त्रिदिवसीय अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का गत 12से 14 फरवरी तक देश कि राजधानी दिल्ली मे सम्पन्न हुआ । उक्त सम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद ओर गोरक्षा विभाग के केंद्र स्तर के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिती रही। शुभारंभ एवं सत्र का उद्घाटन स्थानुमलयन जी ने किया , विभिन्न सत्रों में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक जी , डॉ नरेश शर्मा जी , केशवराजू जी एवम अन्य महानुभाव उपस्थित रहे!
*सम्मानीत होकर बढ़ाया गौरव*
उक्त सम्मेलन मे झाबुआ जिले में गौरक्षा का श्रेष्ठ कार्य एवं महिलाओं के लिए जिले स्तर पर कार्य करनी वाली मातृशक्ति कि जिला सयोंजीका श्रीमती संगीता देवेश त्रिवेदी का अखिल भारतीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
*महिलाओं के लिये आइडियल ओर प्रेरणा बनी श्रीमती त्रिवेदी*
उल्लेखनीय है कि श्रीमती संगीता लगातार गोसेवा,सनातन एवं धर्म क्षेत्र में महिलाओं के लिये बड़े स्तर पर कार्य कर रही है,वही पीडित मानवता की सेवा और दिन दुखियों की सेवा और सहयोग के लिये भी लगातार कार्य कर रही है । जो कि पूरे जिले में अपनी एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है ।
*मिल रही बधाई*
श्रीमती संगीता त्रिवेदी वैसे ही जिले भर कि महिलाओं के लिये एक आइडियल ओर प्रेरणा बन चुकी है, इनके दिल्ली में केंदिय स्तर के पदाधिकारियों के हाथों सम्मानित होना पूरे जिले के लिये गौरव ओर सम्मान का बिषय है, आपकी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्रवासीयो के द्वारा शुभकामनाएं ओर बधाई दी जा रही ।

.jpg)




.jpg)
















