*बैंक ऑफ बड़ौदा के नए परिसर का भव्य शुभारंभ*
*एक ही परिसर में देश की दो बडी बैंक, ग्राहकों को मिलेगा फायदा*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।बैंक ऑफ बड़ौदा की पेटलावद शाखा का नए परिसर में दिनांक 16.02.2026 को नई साज-सज्जा के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, बैंक ग्राहक, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
*ग्राहकों को मिलेगा फायदा*
उल्लेखनीय है कि इसी परिसर में भारतीय स्टेट बैंक का भी कार्यालय है एक ही परिसर में देश की दो बड़ी बैंकों के कार्यालय होने से ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
शुभारंभ अवसर पर बैंक के उच्चाधिकारी श्री सुरेश तलरेचा (आर.एम.) विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम से आशीष सोनी एवं धर्मेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक श्री गौतम कुमार की देखरेख में पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में ग्राहकों को उत्कृष्ट एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नए परिसर के शुभारंभ से क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर सुविधा एवं सुव्यवस्थित सेवाएं प्राप्त होंगी।
उच्चाधिकारी श्री सुरेश तलरेजा ने अपने उद्बोधन में बैंक की विभिन्न सेवाओं एवं प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं, डिजिटल सेवाएं, आकर्षक ऋण योजनाएं, बीमा एवं निवेश विकल्प उपलब्ध करा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान 15 से अधिक ऋण लाभार्थियों को स्वीकृति (सैंक्शन) ऑर्डर प्रदान किए गए। सभी बैंक मित्रों साथ ही मांगीलाल पाटीदार, नरेंद्रपाल सिंह राठौर व सेवानिवृत कर्मचारी नटवरलाल जी को मंच पर सम्मानित किया गया एवं व्यापारी संघ द्वारा मंचासिन अतिथियों का सम्मान किया गया।
साथ ही एक लघु आदिवासी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।
उक्त अवसर पर उपस्थित बैंक ग्राहकों हरिओम पाटीदार, ओमप्रकाश चोयल, दिलीप भंडारी, बालाराम पाटीदार पदम् मेहता ने बैंक के प्रति अपने सकारात्मक विचार एवं अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में बैंक स्टाफ से नरेंद्र मीणा, भगवान केसरी, नितिन सर, उमेदी मीणा, राकेश चौहान सहित पप्पू पाठक, शांतिलाल मुणिया कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन शाखा के राहुल सिंह ने किया तथा आभार हरिओम पाटीदार एवं संदीप भदौरिया ने व्यक्त किया।

.jpg)



.jpg)
















