*लायन्स क्लब सेंट्रल ने सीनियर पेंशनर का किया सम्मान*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन शाखा पेटलावद ने वरिष्ठ पेंशनरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में 75 वर्ष और 85 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों का आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल के उपप्रांताध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में पेंशनरों और शासकीय कर्मचारियों के बीच भेद किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि धारा 49-6 को समाप्त करवाने के लिए विधानसभा में अशासकीय प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि पेंशनरों को उनका हक मिल सके। मार्च में भोपाल में होने वाले बड़े आंदोलन की तैयारी पर भी चर्चा की गई।
विशेष अतिथि प्रांतीय सह-सचिव एमएल दुर्गेश्वर ने धारा 49-6 के कारण पेंशनरों को होने वाली समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को 50% डीए मिल रहा है जबकि पेंशनरों को 55%, इस भेदभाव को समाप्त किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट अभिभाषक श्रीमती मंजुला मुकाती ने पेंशनरों के अधिकारों और इंक्रीमेंट के लाभ हेतु कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक अपूर्व कुमार श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि बैंक स्तर पर पेंशनरों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और ऋण संबंधी कार्यों का त्वरित निराकरण होगा। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने सभी को एकजुट रहने और किसी भी भ्रामक प्रचार में न आने का आह्वान किया। प्रांतीय सह सचिव केके पुरोहित, संभागीय अध्यक्ष एआर खान, संभागीय सचिव मनमोहन जोशी, लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल अध्यक्ष गजेंद्र काग, धार अध्यक्ष प्रमोद कुमार, आरकेएस तोमर, थांदला अध्यक्ष जगमोहन राठौर, मेघनगर अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, जोबट अध्यक्ष तुकाराम ढोले, महिला मंडल अध्यक्ष मीना सिसोदिया, ओम प्रकाश पोरवाल, दिनेश चंद्र जोशी ने भी संबोधित किया।
पेटलावद इकाई के अध्यक्ष एनल रावल ने पेंशनर शाखा द्वारा किए जा रहे कार्य एवं वार्षिक लेखा-जोखा के बारे में सदन को अवगत करवाया ओर बताया संगठन में वर्तमान में 625 पेंशनर आजीवन सदस्य हैं एवं 55 नए सदस्य इस वर्ष बनाए गए हैं।
संभागीय अध्यक्ष श्री खान ने कहा देश में धारा 370 प्रधानमंत्री द्वारा तुरंत हटा दी गई तो पेंशनरों के लिए लगाई गई धारा 49-6 क्यों नहीं हटाई जा रही।
85 वर्ष का हुआ सम्मान-
बद्रीलाल चतुर्वेदी, किरण देवी उपाध्यय, रमणलाल द्विवेदी, बसंती लाल पटवा, भास्कर भट्ट, चंदन सिंह चौहान, कमलाबाई कुमरावत, मोडीराम चौहान,
मांगीलाल चौहान, कमलाबाई पटवा, गोवर्धन सिंह राठौर, महिपालसिंह राठौर, बसंती बाई राठौर, मोतीलाल गामड़, जमनालाल शर्मा, गंगाराम पाटीदार, कलावती भाटी, धापू बाई भागीरथ, नाथीबाई वालाजी मेडा।
75 वर्ष पूर्ण पर इनका हुआ सम्मान-
एनएल रावल, लुणचंद काग, मानसिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह देवड़ा, रमणलाल चौहान, बहादुर सिंह पंवार, श्रीमती मांगू बाई, श्रीमती सुन्दर बाई, श्रीमती कांताबाई सामवेदी, श्रीमती संतोष बाई राठौर, रामचंद्र पंवार, श्रीमती नंदी बाई पाटीदार, श्रीमती दोली बाई मालवीय, जगन्नाथ पटेल, कालुदास बैरागी, शंकरलाल परमार, भुरजी कोदर परमार, श्रीमती दुर्गाबाई राठौर, श्रीमती जमना बाई नायक, गोपाल धाकड़, शांतिलाल ख़सरावल, लक्ष्मी बाई बुंदेला।
कार्यक्रम की शुरुआत गोविंददास बैरागी द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। स्वागत भाषण शंकरलाल चंद्रावत ने दिया। संचालन दयाराम पाटीदार ने किया। आभार नाथूलाल सिनम ने माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में
सचिव बीडी पालीवाल, सत्यनारायण भाटी, दयाराम पाटीदार, प्रमोद कौशिक, विक्रम झाला, दीपक भटेवरा, सुरेंद्र टेलर, रामचंद्र भाटी, शंकर लाल पटेल, भगवती लाल पाटीदार, शांतिलाल लछेटा, रणछोड़ लाल गरवाल, मूलचंद काग, केडी बैरागी, भगवतीलाल पाटीदार सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
लायंस क्लब ने किया वरिष्ठ पेंशनर का सम्मान-
पेंशनर्स संघ के कार्यक्रम में लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने प्रतिवर्षानुसार अनुसार इस वर्ष भी 75 व 85 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर का सम्मान शाल व स्मृति चिन्ह भेटकर किया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र काग, सचिव विकास चौहान, कोषाध्यक्ष दिलीप राठौड़, झोन चेयरमैन निलेश पालीवाल, आलोक चौहान, निलेश भट्ट, अनुराग गौड़ मौजूद रहे।

.jpg)


.jpg)
















