*पेटलावद श्रीसंघ के चुनाव संपन्न: अशोक मेहता अध्यक्ष और पारसमल सोलंकी बने सचिव*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पेटलावद की साधारण बैठक 22 फरवरी को स्वाध्याय भवन में आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वानुमति से गठन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में समाजजनों ने सर्वसम्मति से अशोक मेहता को अध्यक्ष, पारसमल सोलंकी को सचिव, कांतिलाल झाड़मता को उपाध्यक्ष और संजय (जी) भंडारी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष मणिलाल चाणोदीया द्वारा दिए गए सफल कार्यकाल के लिए राजेंद्र कटकारी ने श्री संघ की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष विमल मोदी ने 22 फरवरी तक का आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे पूर्व अध्यक्ष अनोखीलाल मेहता ने सदन के सम्मुख पढ़कर सुनाया और उपस्थित सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पारित किया।
दर्शनाथ जाएगा श्री संघ
संघ ने आगामी चातुर्मास की तैयारियों पर चर्चा करते हुए पंडित रत्न पूज्य पंकज मुनि जी महाराज साहब, साध्वी श्री रुचिता जी महाराज साहब और आशा जी महाराज साहब से चातुर्मास की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु दर्शनार्थ जाने का सामूहिक निर्णय भी लिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कटकानी और नरेंद्र मोदी ने हार पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान के साथ पदभार ग्रहण करवाया। इस साधारण बैठक में समाज के कई प्रबुद्धजनों ने अपने विचार साझा किए, जिनमें मुख्य रूप से नरेंद्र कटकानी, नीरज जैन, कांतिलाल झाड़मता, मणिलाल मेहता, संतोष गुजराती, दीपक सोलंकी, अशोक भंडारी, चेतन कटकानी, संजय भंडारी और विपुल मेहता शामिल रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक जाप से हुआ और चुनाव संबंधी समस्त गतिविधियों का संचालन जितेंद्र मेहता द्वारा किया गया। अंत में राजेंद्र कटकानी द्वारा मंगल पाठ सुनाकर बैठक का समापन किया गया, जिसमें श्रावकों की बड़ी संख्या में उत्साहजनक उपस्थिति रही।

.jpg)

.jpg)
















